दुखद: अरुणाचल प्रदेश में हिमाचल का लाल शहीद! पीछे छूटे पत्नी सहित दो मासूम, क्षेत्र में पसरा मातम

हिमाचल प्रदेश का जवान अरुणाचल प्रदेश में हुए दर्दनाक हादसे में शहीद हो गया है। नायब सूबेदार कुलवंत सिंह ऊना की ग्राम पंचायत घालूवाल के गांव जेजों मोड़ के रहने वाले थे।

दुखद: अरुणाचल प्रदेश में हिमाचल का लाल शहीद! पीछे छूटे पत्नी सहित दो मासूम, क्षेत्र में पसरा मातम
कुलवंत सिंह सात मार्च को सेना के वाहन में अन्य जवानों के साथ ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरि जिले में वाहन खाई में जा गिरा, जिससे वह शहीद हो गए।

सेना की तरफ से जैसे ही कुलविंदर की शहादत की जानकारी उनके परिजनों को मिली तो उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में मातम पसर गया। इसके साथ ही क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।


जिसके बाद मंगलवार को उनकी पार्थिव देह चंडीगढ़ लाई गई। यहाँ से बुधवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव जेजों मोड़ लाया गया, जहाँ तिरंगे में लिपटे जवान को देखकर हर किसी की आँखे नम हो गई। कुलवंत सिंह अपने पीछे पत्नी, 11 और 9 वर्ष के दो बेटे तथा एक भाई को छोड़ गए हैं।
सीएम ने जताया शोक
उधर, सीएम सुक्खू ने जवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा “ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र के घालूवाल गाँव निवासी एवं भारतीय सेना में तैनात नायब सूबेदार कुलवंत सिंह जी का अरुणाचल प्रदेश में सेना वाहन के खाई में गिरने से हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।


वीर एवं कर्मयोगी सैनिक के रूप में उनकी सेवाएँ हमेशा स्मरणीय रहेंगी। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



