Himachal Weather: अटल टनल सहित ऊंचे इलाकों में ताज़ा बर्फ़बारी! जानिए एक सप्ताह का मौसम अपडेट

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वही प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा।

Himachal Weather: अटल टनल सहित ऊंचे इलाकों में ताज़ा बर्फ़बारी! जानिए एक सप्ताह का मौसम अपडेट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक धूप खिलेगी जिससे पारा चढ़ेगा।

पहाड़ों पर ताज़ा बर्फ़बारी
उधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार जताये थे। इसी बीच जिला कुल्लू समेत लाहौल घाटी के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में माैसम में बदलाव आया।


शुक्रवार शाम को अटल टनल रोहतांग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हुई। वहीँ, अगले चार से पांच दिनों में राज्य के उच्च पर्वतीय व साथ लगते मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।
जबकि बाकि भागों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। उधर, प्रदेश का अधिकतम तापमान औसतन 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


