Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: बारिश से प्रभावित 28 परिवारों को किराए के आवासों में किया शिफ्ट! 96 लोगों को राहत शिविरों में दिया आश्रय

TROWS

HP News: जिला बिलासपुर में भारी बरसात के कारण प्रभावित 28 परिवारों के 130 लोगों को सुरक्षित किराये के आवासों में शिफ्ट किया गया है। जिनमें सदर उपमंडल के 27 परिवारों के 126 सदस्य तथा झंडुता उपमंडल के एक परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं।

Holi 2026 -2

HP News: बारिश से प्रभावित 28 परिवारों को किराए के आवासों में किया शिफ्ट! 96 लोगों को राहत शिविरों में दिया आश्रय

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि जिला बिलासपुर में गत दिनों हुई भारी बरसात के कारण प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर और किराए के आवासों की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में जिला के विभिन्न उपमंडलों के अंतर्गत 20 वर्षा प्रभावित परिवारों के 96 सदस्यों को इन राहत शिविरों में ठहराया गया है।

Indian Public School

उपायुक्त ने बताया कि घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत अमरपुर में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बल्लू बन्नी में 2 परिवारों के 10 सदस्य तथा ग्राम पंचायत सेव के सामुदायिक भवन भद्रोग में 2 परिवारों के 8 सदस्यों को ठहराया गया है।

Doon valley school

जिन्हें सूखा राशन, तिरपाल और बिस्तर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है। इसी तरह झंडुता उपमंडल की ग्राम पंचायत मरोतन के पंचायत भवन में 4 परिवारों के 18 सदस्यों को ठहराया गया है। उन्हें भी सूखा राशन, बिस्तर, कंबल व बाल्टी इत्यादि उपलब्ध करवाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला के स्वारघाट उपमंडल में ग्राम पंचायत री के आईटीआई स्वारघाट में 3 परिवारों के 18 सदस्य, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नलियां डडवाल (डिनोटिफाइड स्कूल) में 1 परिवार के 4 सदस्य को आश्रय दिया गया है। इसी उपमंडल की मंडयाली पंचायत के संतैना धर्मशाला स्थित टोबा में 8 परिवारों के 38 सदस्यों को ठहराया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस तरह जिला में कुल 20 परिवारों के 96 सदस्य विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला के सभी एसडीएम को वर्षा प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए फील्ड में जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को किसी प्रकार की समस्या न हो।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: भूस्खलन से कांगड़ा एयरपोर्ट को खतरा! सुरक्षा दीवार के कई पिल्लर क्षतिग्रस्त

Himachal News Update: भूस्खलन से कांगड़ा एयरपोर्ट को खतरा! सुरक्षा दीवार के कई पिल्लर क्षतिग्रस्त

दुखद: गाड़ी के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत! घटना के कई दिन बाद मिले शव

दुखद: गाड़ी के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत! घटना के कई दिन बाद मिले शव