Asha Hospital
Holi 2026
in

Achievement: भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनी हिमाचल की बेटी सिमरन! देश सेवा के लिए छोड़ा 12 लाख रुपए का पैकेज

TROWS

Achievement: मंडी जिले के कोटली उपमंडल की सिमरन भारद्वाज ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट की उपाधि हासिल कर परिजनों का मान बढ़ाया है। देश की सेवा करने का जज्बा सिमरन में बचपन से ही कूट-कूट कर भरा था।

Holi 2026 -2

Achievement: भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनी हिमाचल की बेटी सिमरन! देश सेवा के लिए छोड़ा 12 लाख रुपए का पैकेज

सिमरन भारद्वाज के दादा लालाराम भारद्वाज और उनके पिता धर्मपाल भारद्वाज ने भी भारतीय सेना में रहकर देश को अपनी सेवाएं दी है। ऐसे में सिमरन अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जो देश सेवा में शामिल हुई हैं।

Indian Public School

माता-पिता के मार्गदर्शन, स्वयं की मेहनत और लगन से उन्होंने आज यह उपलब्धि हासिल की है। वहीँ, सिमरन भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनी तो गांव के लोगों के साथ नाते-रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

Doon valley school

12 लाख रुपए का पैकेज छोड़ चुनी देश सेवा
बता दें कि सिमरन ने 12 लाख रुपए का पैकेज छोड़ देश सेवा को चुना है। सिमरन ने गुरुग्राम की मारुति कंपनी में 12 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर तक़रीबन दो साल तक नौकरी की।

नौकरी के साथ-साथ की पढ़ाई
चूंकि, उन्हें सेना में जाने का जुनून सवार था, इसके लिए उन्होंने नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रखी। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और सिमरन ने बीते साल ही एसएसबी की परीक्षा उत्तीर्ण की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और जनवरी 2025 से केरल स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में 30 नवंबर तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण के बाद अब वह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनी है।

सिमरन ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई कोट के निजी स्कूल और योल कैंट के केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद सिमरन ने एनआईटी हमीरपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: घर में नशे का कारोबार कर रही थी महिला! पुलिस ने मारा छापा, हेरोइन सहित अरेस्ट

Himachal Crime News: घर में नशे का कारोबार कर रही थी महिला! पुलिस ने मारा छापा, हेरोइन सहित अरेस्ट

RBI Bank Interest Rate Update: RBI ने की रेपो रेट में कटौती! सस्ता होगा लोन, EMI भी घटेगी

RBI Bank Interest Rate Update: RBI ने की रेपो रेट में कटौती! सस्ता होगा लोन, EMI भी घटेगी