in

Himachal Latest News: भूस्खलन से ताश के पत्तों की तरह बिखरा होटल! स्कूल खतरे में, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

TROWS

Himachal Latest News: हिमाचल के कुल्लू जिले के बंदरोल में आज सुबह ब्यास नदी के किनारे बना “व्यू इन बाय रिवरसाइड” होटल लैंडस्लाइड की चपेट में आने से ढह गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

Himachal Latest News: भूस्खलन से ताश के पत्तों की तरह बिखरा होटल! स्कूल खतरे में, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

हालांकि गनीमत यह रही कि जिस वक्त होटल गिरा उस समय उसके अंदर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि सुबह अचानक ही होटल के नीचे लैंडस्लाइड होना शुरू हो गया था।

जिसके कुछ ही देर बाद होटल का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर ढह गया, जबकि बाकी हिस्सा अभी भी हवा में खतरनाक तरीके से लटका हुआ है।

Doon valley school

लैंडस्लाइड इतना भीषण था कि होटल के ठीक बगल में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के भवन की नींव तक मिट्टी खिसक गई है। बता दें कि इसी जगह पर साल 2023 में भी भारी भूस्खलन हुआ था, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते तब से लेकर भूमि कटाव जारी है।

ग्रामीणों ने इस तबाही के लिए ब्यास नदी किनारे हो रहे कथित अवैध खनन को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ब्यास नदी के तल में जिस तरह से छेड़छाड़ की गई, उसने पहाड़ की जड़ों को काट दिया है।

JPERC 2025

लोगों का कहना है कि प्रशासन को बार-बार चेतावनी दी गई, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अवैध खनन पर रोक लगाने में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते अब स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।

ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने तुरंत अवैध खनन पर बैन नहीं लगाया और सुरक्षा दीवार नहीं बनाई, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Jobs : सेल्स एग्जीक्यूटिव और मेनेजर के भरें जा रहे कई पद! यहां होगा कैंपस इंटरव्यू, सैलरी 30 हजार

Himachal Jobs : सेल्स एग्जीक्यूटिव और मेनेजर के भरें जा रहे कई पद! यहां होगा कैंपस इंटरव्यू, सैलरी 30 हजार

Himachal News Update: खाद्य आपूर्ति विभाग का बड़ा एक्शन! 497 जगहों पर छापेमारी, 50 सिलेंडर जब्त

Himachal News Update: खाद्य आपूर्ति विभाग का बड़ा एक्शन! 497 जगहों पर छापेमारी, 50 सिलेंडर जब्त