दुखद: बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था मजदूर! तभी लगा करंट का जोरदार झटका, गई जान

चंबा जिला के भरमौर में दर्दनाक घटना घटी है जहाँ बिजली लाइन पर काम करते करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंबा के टटरोग गांव निवासी छम्मू पुत्र बशीर मोहम्मद के रूप में हुई है।

दुखद: बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था मजदूर! तभी लगा करंट का जोरदार झटका, गई जान
छम्मू के भाई महवूब ने बताया कि वह दोनों ही पिछले करीब दो सालों से खड़ामुख से बैराज साइट तक 11 KV बिजली लाइन बिछाने और मरम्मत के काम में जुटे हुए थे।

खंभे पर चढ़ते ही लगा करंट
जब दोनों कंपनी के तहत भरमौर में एडीआईटी-06 के पास बिजली लाइन की मरम्मत और तारें बिछाने में जुटे थे तो हादसा हो गया। जब छम्मू बिजली के खंभे पर चढ़ा तो अचानक करंट लग गया।


अस्पताल में मृत घोषित
करंट का झटका इतना जोरदार था कि व्यक्ति सीधा नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लापरवाही के गंभीर आरोप
वही मामले को लेकर सुपरवाइजर और कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं। महवूब के अनुसार छम्मू ने बिजली के खंभे पर चढ़ने से पहले सुपरवाइजर को फोन कर बिजली बंद करने के लिए कहा था और जब बिजली बंद होने की पुष्टि मिली थी तब ही मृतक काम करने के लिए पोल पर चढ़ा था।


ऐसे में परिजनों की शिकायत पर थाना भरमौर में मच्छेत्तर सब स्टेशन के साइट सुपरवाइजर बृज मोहन और JSW कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के चलते केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही मामले में आगे जाँच जारी है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



