Asha Hospital
Holi 2026
in

दुखद: बस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत! घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, सीएम ने जताया शोक

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक 12 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हादसा सिरमौर जिले के हरिपुरधार में तब हुआ जब कुपवी से शिमला जा रही निजी बस 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

Holi 2026 -2

दुखद: बस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत! घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, सीएम ने जताया शोक

जिस वक्त हादसा हुआ उस समय बस में 45 यात्री सवार थे। बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तथा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Indian Public School

सूचना मिलने के बाद एसपी सिरमौर, निश्चिंत सिंह नेगी पुलिस की टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से बचाव कार्य में तेजी लाई गई।

Doon valley school

इसके बाद हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। बता दें कि अब तक इस हादसे में जान गवाने वाले लोगों की संख्या 12 तक पहुंच गई है।

हादसे में 33 यात्री घायल हैं, जिनमें एक बच्ची समेत 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। बच्ची को नाहन और तीन अन्य को IGMC शिमला के लिए रेफर किया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा सिरमौर ज़िला में हरिपुरधार के पास हुए अत्यंत दुखद बस हादसे की सूचना से मन व्यथित और पीड़ा से भर गया है।

इस हादसे में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, और शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी सहानुभूति है। जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें, और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। मेरी यही कामना है कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

OTT-Theatre Release: इस हफ्ते मनोरंजन का होगा महा विस्फोट! कर लें अपना वीकेंड प्लान तैयार

OTT-Theatre Release: इस हफ्ते मनोरंजन का होगा महा विस्फोट! कर लें अपना वीकेंड प्लान तैयार

Vedanta Group : अनिल अग्रवाल के बेटे के निधन के बाद अब वेदांता ग्रुप के भविष्य पर बड़ा सवाल! कौन संभालेगा बागडोर?

Vedanta Group : अनिल अग्रवाल के बेटे के निधन के बाद अब वेदांता ग्रुप के भविष्य पर बड़ा सवाल! कौन संभालेगा बागडोर?