Asha Hospital
Holi 2026
in

CM Sukhu: चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी: मुख्यमंत्री

TROWS

CM Sukhu: एआइएमएसएस चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत के बाद राज्य सरकार शीघ्र ही आईजीएमसी शिमला में यह सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही है।

Holi 2026 -2

CM Sukhu: चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आईजीएमसी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल के मरीजों की रोबोटिक सर्जरी के लिए 40 बेड आवंटित किए जाएंगे।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश के अस्पतालों में अत्याधुनिक मशीनरी उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आईजीएमसी में गाइनी की रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाए।

Doon valley school

बैठक में गाइनी की रोबोटिक सर्जरी से जुड़े अनेक अन्य निर्णय भी लिए गए। उन्हांेंने कहा कि केएनएच के स्त्री रोग विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जरी के अलावा आईजीएमसी में इलेक्टिव सर्जरी भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि केएनएच प्रशासन रोबोटिक व इलेक्टिव सर्जरी के लिए आईजीएमसी में डॉक्टरों की टीम तैनात करेगा ताकि दोनों जगह महिला रोगियों को सुगम इलाज मिल सके।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में रोबोटिक व इलेक्टिव सर्जरी का तीन माह तक ट्रायल आधार पर प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद समीक्षा कर आगामी बदलाव किए जा सकते हैं।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 25 करोड़ रुपये की लागत से आईजीएमसी में डायग्नोस्टिक लैब स्थापित की जा रही है। कॉलेज प्रशासन को इसके लिए राशि जारी कर दी गई है। इसमें टेस्ट शुरू होने के बाद केएनएच के स्त्री रोग विशेषज्ञों को भी महिला रोगियों के उपचार में काफी लाभ होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: मिल्कफैड ने तैयार की 500 क्विंटल शुद्ध देसी घी की मिठाइयां! 30 काउंटरों पर बिक्री शुरू

Himachal News Update: मिल्कफैड ने तैयार की 500 क्विंटल शुद्ध देसी घी की मिठाइयां! 30 काउंटरों पर बिक्री शुरू

Bank Jobs: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में कई पदों पर भर्ती! हिमाचल सहित इन राज्यों में निकली वैकेंसी

Bank Jobs: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में कई पदों पर भर्ती! हिमाचल सहित इन राज्यों में निकली वैकेंसी