Elon Musk AI Factory: एलन मस्क का बड़ा दावा! चांद पर बनाएंगे AI फैक्ट्री, अंतरिक्ष से जुड़ी रिसर्च को भी बढ़ाएंगे आगे
Elon Musk AI Factory: दुनिया के सबसे बड़े टेक उधमी एलन मस्क अब एक नए लक्ष्य के साथ तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में अपने कंपनी xAI के नए मिशन के बारे में लोगों को अवगत करवाया है। वह चांद पर AI निर्माण केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। यह योजना कोई तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि मानव और अंतरिक्ष के बीच एक नया पुल बनेगा।

Elon Musk AI Factory: एलन मस्क का बड़ा दावा! चांद पर बनाएंगे AI फैक्ट्री, अंतरिक्ष से जुड़ी रिसर्च को भी बढ़ाएंगे आगे
एलन मस्क की कंपनी xAI में हाल ही में all Hands मीटिंग गठित की गई जिसमें मस्क ने अपनी पूरी टीम को इस लक्ष्य से अवगत कराया। उन्होंने चांद पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के निर्माण केंद्र का सपना अपने कर्मचारियों से साझा किया।

उन्होंने बताया की अगर वैश्विक स्तर पर AI प्रतियोगिता में आगे रहना है तो धरती पर कंप्यूटर सेंटर काफी नहीं। बल्कि आगे आने वाली पीढ़ी को AI सिस्टम से अवगत कराने के लिए विशाल कंप्यूटिंग पावर की जरूरत होगी और जिसे पृथ्वी से दूर कहीं स्पेस में बनाना बेहद जरूरी है।


चांद पर AI कंपनी के पीछे मस्क की सोच
एलन मस्क ने बताया कि चांद पर ग्रेविटेशनल फोर्स काफी कम है। वातावरण अनुपस्थित है। सूरज की ऊर्जा वहां हमेशा मौजूद है। ऐसी स्थिति में नेचुरल सैटेलाइट AI के लिए एकदम सही केंद्र होगा। यही कारण है कि एलन मस्क चांद पर एक औद्योगिक केंद्र बनकर AI सैटेलाइट का निर्माण करने की योजना तैयार कर रहे हैं। अन्य सेटेलाइट्स को चांद से ही अंतरिक्ष में लॉन्च करेंगे। सबसे खास बात होगी चांद पर मौजूद कम गुरुत्वाकर्षण जो इन सेटेलाइट के लॉन्च में मदद करेगा।
xAI और SpaceX का मर्जर
हाल ही में एलन मस्क की xAI और SpaceX का बहुत बड़ा मर्जर पूरा किया गया। यह दो शक्तिशाली कंपनियां अब एक साथ आ गई है जिससे एलन मस्क के सपने भी अब पहले से ज्यादा बड़े हो गए हैं। दोनों कंपनियों की साझा संपत्ति अब 1.25 ट्रिलियन तक पहुंच गई है। जिसकी वजह से अब एलन मस्क का अंतरिक्ष अनुसंधान काम तेजी से आगे बढ़ेगा। जहां एलन मस्क का अपनी कंपनी में AI मॉडल को बेहतर तरीके से विकसित करेंगे। वही अंतरिक्ष से जुड़ी रिसर्च को भी आगे बढ़ाएंगे। यही कारण है कि अब एलन मस्क चांद पर AI सेंटर खोलने के पीछे पड़े हुए हैं।

एलन मस्क की कोडिंग का भविष्य और कंपनी की रणनीति
एलन मस्क ने हाल ही में हुई अपनी मीटिंग में परंपरागत सॉफ्टवेयर कोडिंग को खत्म करने की बात भी कई। उन्होंने कहा कि AI सिस्टम इतना बेहतरीन हो चुका है कि वह इंसानों की तुल्य में आज तेजी से कोड जनरेट कर रहे हैं। जिसकी वजह से ट्रेडिशनल कोडिंग की जरूरत खत्म हो जाएगी। उन्होंने अपनी कंपनी को 4 टीमों में बांट दिया है।
● ग्रोकचैट बोर्ड और लैंग्वेज मॉडल
● कोडिंग और सॉफ्टवेयर सिस्टम
● इमेज और वीडियो जेनरेटिंग AI टूल
● माइक्रोहार्ड ऑटोमेशन और AI एजेंट प्रोडक्ट्स
निष्कर्ष
एलन मस्क की कंपनी में लगातार बड़े-बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। जिसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण सदस्यों ने कंपनी छोड़ भी दी है। जो की मस्क की टीम के लिए बहुत बड़ी चुनौती मानी जा रही है। अब एलन मस्क का चांद पर AI केंद्र खोलने का यह अगला लक्ष्य कंपनी में क्या उथल-पुथल मचाएगा यह तो अब आगे पता चलेगा। एलन मस्क का चांद पर AI फैक्ट्री लगाना और AI सैटलाइट निर्माण करने की योजना अब कोई सपना नहीं है। क्योंकि एलन मस्क की तकनीक इतनी उन्नत हो चुकी है कि वह इस सपने को सच भी कर सकते हैं। यदि मस्क की यह योजना सफल होती है तो AI रिसर्च की दिशा में यह मानव का तकनीकी विस्तार पृथ्वी से बाहर लेकर जाएगी।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


