Himachal Crime News: चरस की सप्लाई लेकर पैदल जा रहा था तस्कर! पुलिस ने दबोचा, पहुंचाया हवालात

Himachal Crime News: बिलासपुर जिला के पुलिस थाना घुमारवीं की टीम को नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Himachal Crime News: चरस की सप्लाई लेकर पैदल जा रहा था तस्कर! पुलिस ने दबोचा, पहुंचाया हवालात
पुलिस ने चरस की बड़ी खेप सहित आरोपी मत राम (33) निवासी गांव नडाहरा डाकघर रोपा तहसील स्यांज कुल्लू को हिरासत में लिया है।

पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बलोह-मल्यावर संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ा। मत राम पैदल ही वहां से गुजर रहा था, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी।


ऐसे में पुलिस ने जब शक के आधार पर उसे रोक कर पूछताछ की तो वह घबरा गया। शक होने पर जब उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से चरस मिली जोकि 500 ग्राम पाई गई। जिस पर आरोपी मत राम को काबू कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए DSP घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि चरस के साथ पकडे गए आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चरस कहाँ से लाया था, ताकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी काबू किया जा सके।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



