Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का अपने घर होने का सपना हो रहा साकार! खाते में आई पहली किस्त

TROWS

Himachal News: करसोग घाटी में पल-बढ़ रहे, ऐसे अनाथ व बेसहारा बच्चे और युवा, जिनके सिर से माता-पिता का साया बचपन में ही उठ चुका है और जीवन की कठिन राहों में संघर्ष कर रहे हैं। अब ऐसे युवाओं का अपना घर होने का सपना, राज्य सरकार की मदद से साकार होने जा रहा है।

Holi 2026 -2

Himachal News: चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का अपने घर होने का सपना हो रहा साकार! खाते में आई पहली किस्त

इसमें सहायक बनी है मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना। करसोग क्षेत्र के 19 पात्र युवाओं यानि चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को अपना घर बनाने के लिए तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत की गई है। इसकी पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की राशि इनके बैंक खातों में भेज भी दी गई है। इस मदद से अब यह सभी युवा अपने जीवन का पहला पक्का घर बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

Indian Public School

मुख्यमंत्री की संवेदनशील सोच व सहयोग से संवरेगा आशियाना
यह सभी युवा ऐसे हैं, जिनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। राज्य सरकार मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत इनके माता-पिता बन कर इनका पालन-पोषण कर रही है। इन्हें हर महीने 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत अब इन्हें घर बनाने के लिए विशेष आर्थिक सहयोग मिल रहा है।

Doon valley school

यह पहल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उस संवेदनशील सोच का परिणाम है कि सरकार ऐसे युवाओं को बेसहारा या अनाथ महसूस नहीं होने देना चाहती, बल्कि उन्हें समाज में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध करवाना चाहती है।

इनका सपना हो रहा है साकार
करसोग के जिन चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को अपना घर बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है, उनमें पीतांबर लाल निवासी स्नेच, देश राज व अनु कुमारी निवासी थली, उत्तम चंद निवासी स्नेच, सुनील दत्त निवासी लोहारली, मोनिका निवासी खील, भूपेंद्र कुमार पंजोआ (सियांज बगड़ा), दिनेश कुमार व यशवंत शर्मा निवासी सोपा, बॉबी निवासी जवान, चमन लाल निवासी कमांड, राजेंद्र निवासी चुराग, दिनेश कुमार गांव समरोग, बृज लाल गांव धार और संजय कुमार शामिल है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: हिमाचल में केरल निवासी युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत

Himachal News Alert: हिमाचल में केरल निवासी युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत

Himachal Latest News: फोरलेन निर्माण के लिए नहीं काटा ब्रह्मपुखर का पवित्र पीपल वृक्ष! दूसरी जगह किया स्थानांतरित

Himachal Latest News: फोरलेन निर्माण के लिए नहीं काटा ब्रह्मपुखर का पवित्र पीपल वृक्ष! दूसरी जगह किया स्थानांतरित