Himachal News: चिंतपूर्णी माता ने पूरी की मनोकामना! पंजाब के भक्त ने चढ़ाई 4.50 तोले सोने की चौरी

Himachal News: विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का एक और अद्भुत नजारा देखने को मिला है। पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने अपनी मन्नत पूरी होने की खुशी में माता के चरणों में अदभुत भेंट अर्पित की है।

Himachal News: चिंतपूर्णी माता ने पूरी की मनोकामना! पंजाब के भक्त ने चढ़ाई 4.50 तोले सोने की चौरी
विशेष बात यह रही कि दानदाता ने अपनी पहचान गोपनीय रखने का आग्रह किया। मानो संदेश यह हो कि भक्ति का मूल्य नाम से नहीं, भावना से तय होता है।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु ने माता रानी से मन्नत मांगी थी। इसके बाद जब उसकी मन्नत पूरी हुई तो वह परिवार के साथ मां के चरणों में शीश नवाने पहुंचे।


इस दौरान उन्होंने मां को भेंट स्वरूप 4.50 तोले सोने की चौरी अर्पित की। वर्तमान बाजार भाव के अनुसार, इस स्वर्ण चौरी की कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है।
उधर, मंदिर अधिकारी संजीव कुमार प्रभाकर ने बताया कि श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर सोने-चांदी के आभूषण जैसे मुकुट और छत्र अर्पित करते रहते हैं।


भक्त द्वारा भेंट की गई इस स्वर्ण चौरी का उपयोग माता के शृंगार और आरती के विशेष आयोजनों के दौरान किया जाएगा।
श्रद्धालुओं द्वारा दिए जा रहे इस सहयोग से न केवल मंदिर की भव्यता बढ़ रही है, बल्कि यहाँ आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में भी निरंतर सुधार हो रहा है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



