Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: हिमाचल में चॉकलेट का रैपर खोलते ही रेंगता हुआ मिला कीड़ा! अंडे भी मौजूद, हर कोई हैरान

TROWS

Himachal News: अगर आप भी चॉकलेट खाने के शौकीन है तो जरा सावधान हो जाए, क्योंकि हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से ऐसा मामला सामने आया है जो कि आपको बुरी तरह से चौंका देगा।

Holi 2026 -2

Himachal News: हिमाचल में चॉकलेट का रैपर खोलते ही रेंगता हुआ मिला कीड़ा! अंडे भी मौजूद, हर कोई हैरान

जी हां, चॉकलेट में रेंगता हुआ कीड़ा और उसके अंडे पाए गए हैं, जिससे संबंधित कंपनी द्वारा बनाए जा रहे खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला है बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी के गांव मंडी मानवा का।

Indian Public School

बाजार से खरीदी थी 5 रुपए की चॉकलेट
हुआ यूँ कि गांव मंडी मानवा के निवासी और भाखड़ा विस्थापित सभा के अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल द्वारा बाजार से कुछ चॉकलेट खरीदी गई थी। लेकिन वह इस बात से अंजान थे कि इस 5 रुपए की चॉकलेट को खोलते ही उनके रौंगटे खड़े हो जायेंगे।

Doon valley school

चॉकलेट में मिला जिंदा कीड़ा
हुआ भी कुछ ऐसा ही, जब उन्होंने घर जाकर बच्चे को देने के लिए चॉकलेट का रैपर खोला। इस दौरान उन्होंने जैसे ही चॉकलेट को बच्चे के हाथ में दिया तो उनकी नजर उस पर रेंग रहे एक जिंदा कीड़े पर पड़ गई, जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

कीड़े के साथ अंडे भी मिले
इतना ही नहीं जब उन्होंने चॉकलेट को बारीकी से जांचा तो कीड़े के साथ-साथ कुछ अंडे भी मिले। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो परिवार के बाकी सदस्य भी वहां पर पहुंच गए जो कि चॉकलेट पर मौजूद कीड़े और अंडे को देखकर हैरान रह गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस दौरान रमेश चंद ने बताया कि अगर बच्चा उस चॉकलेट को खा लेता तो उसकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता था। उन्होंने बताया कि कंपनी की यह लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उन्हें बताया कि वह इस मामले को लेकर कोर्ट तक जाएंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: रास्ते में मिला निजी बस कंडक्टर का शव! सिर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Himachal News Update: रास्ते में मिला निजी बस कंडक्टर का शव! सिर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Business Idea: न नौकरी की टेंशन और न बॉस की झिकझिक! कम पैसों में शुरू करें यह बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई

Business Idea: न नौकरी की टेंशन और न बॉस की झिकझिक! कम पैसों में शुरू करें यह बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई