Asha Hospital
in

CIBIL Score: क्या बैंक सिबिल स्कोर के आधार पर ही देते हैं लोन! जानिए ऐसे पांच कारण जिससे रिजेक्ट हो सकता है लोन

CIBIL Score: अक्सर हम लोग यह सोचते हैं कि यदि हमारा सिबिल स्कोर 750 से ऊपर है तो कोई भी बैंक और वित्तीय संस्थान हमारा लोन चुटकियों में मंजूर कर देगा। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है, विशेषज्ञ की मानें तो केवल अच्छा क्रेडिट स्कोर ही लोन अप्रूव होने का सर्टिफिकेट नहीं होता।

Shri Ram

CIBIL Score: क्या बैंक सिबिल स्कोर के आधार पर ही देते हैं लोन! जानिए ऐसे पांच कारण जिससे रिजेक्ट हो सकता है लोन

बल्कि कई सारे ऐसे छिपे पहलू होते हैं जिसका वैलिडेशन बैंक करता है और उसके बाद ही आपके लोन को मंजूरी मिलती है और आज के इस लेख में हम आपको इसी के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे।

Indian Public School

आईए जानते हैं ऐसे पांच कारण जिनकी वजह से रिजेक्ट हो सकता है लोन
आपका DTL अनुपात: DTL अनुपात यानी डेब्ट टू लोन अनुपात इसका मतलब यह होता है कि आपने जितने लोन के लिए आवेदन किया है क्या उसकी EMI आपके इनकम के अनुपात में है या नहीं? यदि आपकी मासिक आमदानी 1 लाख है और मौजूदा EMI 45,000 है तो आपका DTL 45% होगा और बैंक 40% से ज्यादा का DTL होने पर लोन रिजेक्ट कर देती है क्योंकि ऐसे लोग अक्सर डिफाल्टर साबित हो जाते हैं।

Doon valley school

आपकी क्रेडिट लिमिट की सीमा: प्रत्येक बैंक द्वारा आवेदक की क्रेडिट लिमिट देखी जाती है। यदि आप क्रेडिट लिमिट का 50% से अधिक हिस्सा उपयोग कर लेते हैं तो बैंक इसे चेतावनी समझता है। आमतौर पर 30% से 40% तक का हिस्सा यदि उपयोग में लाया जाए तो लोन आराम से अप्रूव हो जाता है।

ग्राहक का क्रेडिट रिकॉर्ड : बैंक किसी भी प्रकार के लोन को अप्रूव करने से पहले यह भी देखती है कि आपका पुराना क्रेडिट रिकॉर्ड कैसा है? यदि आपकी क्रेडिट हिस्ट्री 3 से 4 साल के दौरान नियमित व्यवहार दिखाती है तो लोन आराम से अप्रूव हो जाता है।

JPERC 2025

एक से ज्यादा लोन आवेदन: यदि आपने एक ही समय अवधि के दौरान कई सारे लोन ले लिए हैं या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपका यह व्यवहार बैंक नकारात्मक संकेत के रूप में लेती है और लोन अप्रूव नहीं किया जाता।

नौकरी में अस्थिरता: बैंक लोन देने से पहले आपकी नौकरी की स्थिरता भी देखती है, यदि आपने पिछले कुछ समय में बार-बार नौकरी बदली है तो बैंक संदेह के चलते लोन देने से इनकार कर सकती है।

बैंक से जल्दी लोन अप्रूवल के लिए कौन से तरीके अपनाए

● बैंक से जल्दी लोन अप्रूवल के लिए DTL को 40% से कम रखें।
● क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट लाइन का उपयोग 30% से कम ही करें।
● अपने सारे क्रेडिट कार्ड और EMI का भुगतान समय पर करते रहे ताकि क्रेडिट हिस्ट्री बेहतर रहे।
● बार-बार लोन के लिए और क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन न करें।
● यदि आपने पहले से ही कुछ EMI पर खरीदा है तो उस EMI का समय पर भुगतान करें।
● कोशिश करें कि आप एक स्थिर नौकरी में रहे यदि नौकरी बदली भी है तो आपके पास सारे दस्तावेज वैध होने चाहिए।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर केवल 750 या उसे अधिक का सिबिल स्कोर लोन सैंक्शन होने का पक्का टिकट नहीं है। बैंक केवल आपका सिबिल स्कोर नहीं देखती। बैंक आपकी आय, आपका खर्च, आपकी स्थिरता, आपका क्रेडिट व्यवहार और आपके दूसरे पहलुओं का भी मूल्यांकन करती है और उसके बाद ही लोन सैंक्शन करती है। ऐसे में केवल सिबिल स्कोर पर ध्यान ना दें बल्कि अन्य तत्वों पर भी ध्यान देते हुए भरोसेमंद उधारकर्ता के रूप में अपनी इमेज बनाएं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: नाहन में पांवटा के 25 वर्षीय युवक की मौत! बावड़ी की छत पर मिला शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Sirmour News: नाहन में पांवटा के 25 वर्षीय युवक की मौत! बावड़ी की छत पर मिला शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Himachal Crime News: किराए के मकान में चल रहा था नशीले पदार्थों का धंधा! पुलिस ने मारा छापा, महिला-पुरुष अरेस्ट

Himachal Crime News: किराए के मकान में चल रहा था नशीले पदार्थों का धंधा! पुलिस ने मारा छापा, महिला-पुरुष अरेस्ट