Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Budget: सीएम-मंत्रियों और कर्मियों का वेतन छह महीने के लिए स्थगित! इनकी सैलरी बढ़ाई, 1000 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

Himachal Budget: सीएम-मंत्रियों और कर्मियों का वेतन छह महीने के लिए स्थगित! इनकी सैलरी बढ़ाई, 1000 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

Himachal Budget: सीएम-मंत्रियों और कर्मियों का वेतन छह महीने के लिए स्थगित! इनकी सैलरी बढ़ाई, 1000 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

Himachal Budget: सीएम-मंत्रियों और कर्मियों का वेतन छह महीने के लिए स्थगित! इनकी सैलरी बढ़ाई, 1000 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

TROWS

Himachal Budget: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 4 घंटे 16 मिनट बजट भाषण पढ़ा। सीएम ने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।

Holi 2026 -2

Himachal Budget: सीएम-मंत्रियों और कर्मियों का वेतन छह महीने के लिए स्थगित! इनकी सैलरी बढ़ाई, 1000 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

जोकि बीते वित्त वर्ष की तुलना में 3586 करोड़ रुपए कम है। प्रतिकूल आर्थिक स्थिति और ₹1 लाख करोड़ से अधिक के कर्ज के बीच पेश इस बजट में आत्मनिर्भरता, रोजगार, पर्यटन और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस है।

Indian Public School

वेतन में 20% से 50% तक कटौती
प्रदेश सरकार ने राज्य के गंभीर वित्तीय संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन में 30% से 50% तक कटौती (डेफरमेंट/स्थगन) की घोषणा की है।

Doon valley school

इसी के साथ मुख्यमंत्री के वेतन का 50% हिस्सा अगले छह महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। जबकि उपमुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में 30% की कटौती की गई है। इसके अलावा विधायकों का 20 प्रतिशत वेतन अगले छह महीने डेफर करने की घोषणा की।

अफसरों की सैलरी भी डेफर
सीएम-मंत्री के साथ चीफ सेक्रेटरी, एसीएस, सेक्रेटरी, डीजीपी, एडीजी, एसपी रेंक के अफसरों के अलावा न्यायिक अधिकारियों और क्लास-वन श्रेणी अधिकारियों की सैलरी भी डेफर की जाएगी। क्लास-वन और क्लास-टू श्रेणी कर्मचारियों की 3 प्रतिशत सैलरी डेफर होगी। सरकार ने सरकारी खर्चों को कम करने और राजस्व बढ़ाने के लिए यह सख्त कदम उठाया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

70 हजार अस्थाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया
प्रदेश सरकार ने बजट में राज्य के लगभग 70,000 कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की है। सीएम ने घोषणा करते हुए राज्य के लगभग 70 हजार अस्थाई कर्मचारियों के मानदेय में 300 से 1000 रुपए बढ़ौतरी का ऐलान किया। सीएम ने न्यूनतम दिहाड़ी 50 रुपए की बढ़ौतरी के साथ 750 रुपए करने की घोषणा की।

100% दिव्यांगजन को 3000 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा
सीएम ने 100% दिव्यांगजन को 3000 रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की। इससे दिव्यांगजनों को नियमित आर्थिक सहायता प्राप्त होगी, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को सहजता से पूरा कर सकेंगे। यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगी।

पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती
हिमाचल प्रदेश पुलिस में 1000 और पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती तथा केवल महिलाओं के लिए सीधी भर्ती के माध्यम से 50 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती की घोषणा की। यह पहल प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगी और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर जिम्मेदार भूमिका निभाने का अवसर देगी। साथ ही, महिलाओं के लिए विशेष भर्ती से पुलिस बल में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित होगी।

24 घंटे दुकानें खुली रखने को मंजूरी
सीएम ने कहा हिमाचल प्रदेश प्रमुख पर्यटन राज्य है। पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे दुकानें खुली रखने को मंजूरी दी। इससे दुकानदारों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी और पर्यटक किसी भी समय खरीदारी कर स्थानीय अनुभवों का आनंद उठा सकेंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jobs In Himachal: हिमाचल में 112 पदों पर हो रही भर्ती! कैंपस इंटरव्यू में भाग लेकर पाए नौकरी

Jobs In Himachal: हिमाचल में 112 पदों पर हो रही भर्ती! कैंपस इंटरव्यू में भाग लेकर पाए नौकरी