सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में किसान की बेटी का शानदार प्रदर्शन! 75वां रैंक किया हासिल

हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे एक तरफ जहां उनके परिजन बेहद खुश है वहीं क्षेत्र में भी बेटी की सफलता से वाहवाही हो रही है।

सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में किसान की बेटी का शानदार प्रदर्शन! 75वां रैंक किया हासिल
ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरियालता तलमेहड़ा के गांव बड़ोहा की नेहा सरोआ ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में 75वां रैंक हासिल किया है जिससे वह प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरी है।

नेहा एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखती है जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद भी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।


शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही नेहा सरोआ पुणे स्थित डिफैंस इंस्टीच्यूट ऑफ एडवांस टैक्नॉलाजी में पीएचडी करके शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती है।
उधर, सदाशिव मंदिर ध्यूंसर महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने नेहा सरोआ की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी और नकद राशि सहित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा भी की।


वहीं नेहा सरोआ ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता सहित गुरुजनों को दिया है जिनके सही मार्गदर्शन से वह यह मुकाम हासिल कर पाई है। इस दौरान उन्होंने कहा, सफलता के लिए मेहनत आवश्यक है।
बिना मेहनत के कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। मेहनत से ही हम अपने सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



