Himachal Latest News: घर के बाहर 10वीं की छात्रा पर पत्थर से जानलेवा हमला! युवक फरार, पीड़िता आईजीएमसी में भर्ती

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से सटे बड़फर गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां युवक द्वारा किए गए हमले से एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।
Himachal Latest News: घर के बाहर 10वीं की छात्रा पर पत्थर से जानलेवा हमला! युवक फरार, पीड़िता आईजीएमसी में भर्ती
पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है जोकि घर के पास ही मौजूद थी कि तभी अचानक ही वहां एक युवक आ गया जिसने उसपर अचानक ही पत्थर से वार कर दिया।
हमला इतना जोरदार था कि छात्रा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह वहीं गिर पड़ी। दर्द से कहराती छात्रा की चीखने-चिल्लाने की आवाज जब परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने सुनी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे।


इस दौरान देखा तो छात्रा घायल अवस्था में पड़ी हुई थी जबकि आरोपी युवक वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए घायल छात्रा को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) पहुंचाया।
उधर, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद से गाँव में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द नहीं पकड़ा गया तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

