Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: डिफाल्टर निकला सरकारी कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर पर सवाल उठाने वाला व्यक्ति! नहीं भरा 14 माह का बिल, जानिए पूरा मामला

HP News: डिफाल्टर निकला सरकारी कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर पर सवाल उठाने वाला व्यक्ति! नहीं भरा 14 माह का बिल, जानिए पूरा मामला

HP News: डिफाल्टर निकला सरकारी कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर पर सवाल उठाने वाला व्यक्ति! नहीं भरा 14 माह का बिल, जानिए पूरा मामला

HP News: डिफाल्टर निकला सरकारी कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर पर सवाल उठाने वाला व्यक्ति! नहीं भरा 14 माह का बिल, जानिए पूरा मामला

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने हाल ही में सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत जौणाजी में 27 फरवरी, 2026 को आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में एक व्यक्ति दिलीप सिंह द्वारा स्मार्ट मीटर और बिजली के खंबे के बारे में उठाई गई समस्या के सम्बन्ध में स्पष्ट किया है कि दिलीप सिंह द्वारा उठाए गए दोनों प्रश्न निराधार एवं वास्तविकता से कोसो दूर हैं।

Holi 2026 -2

HP News: डिफाल्टर निकला सरकारी कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर पर सवाल उठाने वाला व्यक्ति! नहीं भरा 14 माह का बिल, जानिए पूरा मामला

बोर्ड के प्रवक्ता ने शिमला से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि दिलीप सिंह ने 12000 रुपए के असामान्य विद्युत बिल का जो हवाला उक्त कार्यक्रम में दिया था, वास्तविकता में वह घरेलू उपभोक्ता संख्या 100001070839 का विद्युत बिल है। यह बिल दिसम्बर, 2024 से जनवरी, 2026 तक (14 माह) का बकाया है और देय न होने के कारण यह अब बढ़कर 13906 रुपए हो गया है।

Indian Public School

बोर्ड ने प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि यह उपभोक्ता पहले से ही बिल न भरने वालों की श्रेणी में बड़ा डिफाल्टर है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस उपभोक्ता का बिल, 12 महीने से देय था। इसे उपभोक्ता ने करीब 12 माह के बाद 23 दिसम्बर, 2024 को भरा। उस समय भी यह बिल 12825 रुपए था। यह बिल नवम्बर, 2023 से नवम्बर, 2024 तक का देय था। बाद में उपभोक्ता के इसी घरेलू कनेक्शन पर मई, 2025 में स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के उपरांत भी इस उपभोक्ता ने अभी तक अपना विद्युत बिल नहीं भरा। यही बकाया बिल दिसम्बर, 2024 से जनवरी 2026 तक लगभग 14 महीने की अवधि का 13,906 रूपए हो गया है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार बिल न जमा करने के कारण 3 दिसम्बर, 2025 को जारी नोटिस के आधार पर 22 जनवरी, 2026 को इस उपभोक्ता की बिजली अस्थाई रूप से काट दी गई।

विद्युत बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि उक्त व्यक्ति दिलीप सिंह द्वारा न केवल विभिन्न तथ्यों को छुपाया गया अपितु भ्रामक जानकारी प्रदान कर सभी को गुमराह भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस उपभोक्ता के नाम पर अन्य दो घरेलू तथा एक व्यावसायिक मीटर भी बोर्ड द्वारा स्थापित किए गए हैं। इन सभी का विद्युत बिल भी लम्बे समय से बकाया है। उन्होंने विद्युत बोर्ड की ओर से विस्तृत रूप से इन कनेक्शनों के बारे में जानकारी दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि इसी उपभोक्ता के नाम पर घरेलू मीटर संख्या 100001082706 का विद्युत बिल जून, 2023 से बकाया है। इसी तरह दूसरे घरेलू कनेक्शन मीटर संख्या 100001100409 का बिल दिसम्बर, 2024 के बाद अभी तक बकाया है। व्यावसायिक मीटर संख्या 100002174730 का विद्युत बिल भी आज तक बकाया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर यह सिद्ध हो रहा है कि उपभोक्ता दिलीप सिंह जानबूझ कर अपने बकाया बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं और सार्वजनिक मंच पर प्रदेश सरकार एवं विद्युत बोर्ड के विरुद्ध तथ्यहीन जानकारी रखकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि दिलीप सिंह द्वारा विद्युत खम्बों के बारे में भी गलत जानकारी प्रस्तुत की गई है।

उन्होंने कहा है कि बोर्ड के अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच पर पाया गया कि विद्युत बोर्ड द्वारा स्थापित यह खम्बा सड़क के कोने पर लगभग 20 वर्ष से अधिक समय से है जबकि ऐसा प्रतीत होता है कि दिलीप सिंह ने अपना घर लोक निर्माण विभाग की सड़क और विद्युत खम्बे की ओर बढ़कर निर्मित किया है।

बोर्ड ने जनता से ऐसे व्यक्ति के तथ्यहीन वक्तव्य पर ध्यान न देने का आग्रह किया है। प्रवक्ता ने कहा कि सभी को ऐसी अफवाहों से बचना चाहिए और सोशल मीडिया पर प्रस्तुत जानकारी की तथ्य परख जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के बारे में पूर्व में भी कुछ गलत तथ्य सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन सभी तथ्यों को जांच के उपरांत गलत पाया गया है और अधिकारिक तौर पर बोर्ड द्वारा इन पर स्पष्टीकरण भी दिया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब होली मेला: उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

पांवटा साहिब होली मेला: उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ