Delhi Chunav Result: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका! मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल हारे
Delhi Chunav Result: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लग गया है। जंगपुरा सीट से आप के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हार गए हैं जबकि दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है।
Delhi Chunav Result: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका! मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल हारे
अरविंद केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया है। सीएम आतिशी भी पीछे चल रही हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।
पटपड़गंज विधानसभा सीट जीते भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से 600 वोट से हार गए है। लक्ष्मी नगर से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत दर्ज की है। पटपड़गंज विधानसभा सीट भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी जीत गए हैं।
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
दिल्ली चुनाव नतीजों के आधिकारिक रुझानों से राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) में भारतीय जनता पार्टी की वापसी के संकेत मिलने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल जारी है।
Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!