Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: दिन में खुले करेरी लेक, त्रिउंड और आदि हिमानी चामुंडा ट्रैकिंग रूट! नाइट ट्रैकिंग पर रोक

TROWS

HP News: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धाराओं 33 व 34 के तहत ट्रैकिंग गतिविधियों से जुड़े आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए चयनित ट्रैकिंग रूट्स को दिन के समय खोलने की अनुमति प्रदान की है।

Holi 2026 -2

HP News: दिन में खुले करेरी लेक, त्रिउंड और आदि हिमानी चामुंडा ट्रैकिंग रूट! नाइट ट्रैकिंग पर रोक

यह निर्णय पर्यटन गतिविधियों को संतुलित रखते हुए जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने बताया कि करेरी लेक ट्रेक, त्रिउंड ट्रेक और आदि हिमानी चामुंडा ट्रेक पर केवल दिन के समय सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच ट्रैकिंग की अनुमति रहेगी।

Indian Public School

इन रूट्स के लिए पुलिस स्टेशन में पूर्व सूचना प्रपत्र जमा कराने की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है, हालांकि सभी ट्रैकिंग रूट्स पर नाइट ट्रैकिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

Doon valley school

जिला दंडाधिकारी ने कहा कि उक्त रूट्स को छोड़कर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर पूर्व प्रतिबंध यथावत लागू रहेगा। भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी या अलर्ट जारी होने की स्थिति में ट्रैकिंग गतिविधियां तुरंत निलंबित कर दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि आदेश के उल्लंघन पर ट्रेकर और संबंधित गाइड के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धाराओं 51 से 60 के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गाइड के लाइसेंस को निलंबित या रद्द करने की संस्तुति भी की जा सकती है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बदल रहा मौसम! दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बदल रहा मौसम! दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Sirmour News : राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर बनी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा

Sirmour News : राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर बनी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा