Himachal Crime News: दिन दहाड़े घर में घुसे चोर! कीमती सामान छोड़कर गैस सिलेंडर पर किया हाथ साफ

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्ल्त के बीच अब इसकी चोरी भी होने लग पड़ी है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला प्रदेश की राजधानी शिमला में जहां चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर वहां पर रखें गैस सिलेंडर को ही उड़ा लिया।

Himachal Crime News: दिन दहाड़े घर में घुसे चोर! कीमती सामान छोड़कर गैस सिलेंडर पर किया हाथ साफ
हैरानी की बात तो यह है कि चोर इस दौरान लाखों का सोना-चांदी और कीमती सामान छोड़कर सिलेंडर पर हाथ साफ कर गए। दरअसल, मामला कसुम्पटी की हिमुडा कॉलोनी से सामने आया है।

मंदिर में दर्शन को गया था परिवार
बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाने के बाद नवरात्र के चलते मंदिर में दर्शन के लिए गए हुए थे। तभी चोर दिनदहाड़े घर में जा घुसे। इस दौरान चोरों ने घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर को चुरा लिया और वहां से रफू चक्कर हो गए।


चोरों ने छुआ तक नहीं कीमती सामान
इस दौरान चोरों ने घर से केवल गैस सिलेंडर चुराया जबकि वहां रखा महंगा लैपटॉप, लॉकर में रखे कीमती आभूषण और अन्य सामान को छुआ तक नहीं, जो यह दर्शाता है कि सिलेंडरों की मांग और कमी कितनी ज्यादा है।
उधर, जलशक्ति विभाग से एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए पीसी वर्मा जब अपनी पत्नी के साथ मंदिर से दर्शन करने के बाद वापस घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर से गैस सिलेंडर गायब था जबकि अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित था। इसके बाद वह तुरंत पुलिस थाना पहुंचे और पुलिस चौकी कसुम्पटी में चोरी का मामला दर्ज करवाया।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



