Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News : दुर्गम क्षेत्र से मरीज किया एयरलिफ्ट! PGI में करवाया एडमिट, एयरफोर्स के 2 हेलीकॉप्टर से ली मदद

TROWS

Himachal News : हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार से रविवार को बर्फबारी के दौरान ही मरीज को एअर लिफट करवाकर पीजीआई चंडीगढ़ उपचार के लिए पहुंचाया गया है। एसडीएम डोडरा क्वार नायब तहसीलदार के ध्यान में मरीज के परिजनों ने 31 जनवरी को मामला लाया जिसमें 85 वर्षीय धर्मी पिछले एक सप्ताह से अधरंग का शिकार हो चुकी थी।

Holi 2026 -2

Himachal News : दुर्गम क्षेत्र से मरीज किया एयरलिफ्ट! PGI में करवाया एडमिट, एयरफोर्स के 2 हेलीकॉप्टर से ली मदद

इस वजह से दिन प्रतिदिन उनकी तबीयत बिगड़ रही थी। तो बेटे जिया सेन ने प्रशासन से एयरलिफ्ट की गुहार लगाई। जिला प्रशासन शिमला ने उसी समय इस बारे में प्रदेश सरकार को पत्र भेज दिया जिसमें एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के माध्यम मरीज व तीमारदारों के ले जाने की सिफारिश की गई।

Indian Public School

प्रदेश सरकार ने तुरंत मामले पर कार्रवाई करते हुए एयरफोर्स से संपर्क साधा। रविवार को दो हेलीकॉप्टर डोडरा क्वार भेजे गए। एक हेलीकॉप्टर में मरीज और एक तीमारदार को एयरलिफ्ट किया गया, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर में मरीज के अन्य परिजनों को एयरलिफ्ट किया गया।

Doon valley school

पहले मरीज को आईजीएमसी शिमला लेकर आना था, लेकिन शिमला में मौसम साफ न होने के कारण हेलीकाॅप्टर की लैंडिग नहीं हो पाई। इसलिए प्रशासन ने फैसला लिया कि मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ ही ले जाया जाए। इसके बाद दोनों हेलीकाॅप्टर चंडीगढ़ गए।

ज्वाईंट सेक्रेटरी जीएडी अनिल मनकोटिया ने एयरलिफ्ट को लेकर एअरफोर्स प्रशाासन के साथ सामजस्य स्थापित किया। इसके साथ ही पीजीआई में तैनात प्रदेश सरकार के अधिकारियों के संपर्क साधा। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने मरीज के परिजनों को पीजीआई में चैकअप की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करके दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पीजीआई में डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्टे्रट पंकज राय और प्रशासनिक अधिकारी आशीष मरीज के चैकअप की सारी व्यवस्था देख रहे हैं। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि डोडरा क्वार के स्थानीय प्रशासन के माध्यम से हमें मरीज की सूचना मिली थी।

85 वर्षीय धर्मी गांव कितरवाड़ी, तहसील डोडरा क्वार की स्थायी निवासी है। मौसम खराब होने के कारण और चांशल में भारी बर्फबारी के चलते मरीज को एयरलिफ्ट करके ही अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता था। प्रशासन ने सरकार के ध्यान में सारा मामला लाया।

सरकार के प्रयासों से मरीज और परिजनों को एयरलिफ्ट करके पीजीआई पहुंचा दिया गया। मरीज पीजीआई में एडमिट हो चुकी है और वहां पर उनका इलाज शुरू हो चुका है। प्रशासन के अधिकारी वहां उनके साथ हर मदद के लिए मौजूद है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण! राजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

CM Sukhu: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण! राजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

Himachal Crime News: झगड़े के बाद पति ने पत्नी पर किए चाकू और कैंची से वार! उतारा मौत के घाट, आरोपी काबू

Himachal Crime News: झगड़े के बाद पति ने पत्नी पर किए चाकू और कैंची से वार! उतारा मौत के घाट, आरोपी काबू