Asha Hospital
in

Education Loan: यह सरकारी बैंक बिना सिक्योरिटी दे रहा 7.5 लाख तक का एजुकेशन लोन! इतनी रहेगी ब्याज दर

Education Loan: यह सरकारी बैंक बिना सिक्योरिटी दे रहा 7.5 लाख तक का एजुकेशन लोन! इतनी रहेगी ब्याज दर

Education Loan: यह सरकारी बैंक बिना सिक्योरिटी दे रहा 7.5 लाख तक का एजुकेशन लोन! इतनी रहेगी ब्याज दर

Education Loan: यह सरकारी बैंक बिना सिक्योरिटी दे रहा 7.5 लाख तक का एजुकेशन लोन! इतनी रहेगी ब्याज दर

Education Loan: देश के हर वर्ग तक शिक्षा की सुविधा पहुंचाने के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा विभिन्न लोन योजनाएं शुरू की गई है। इसी क्रम में पंजाब नेशनल बैंक भी PNB Saraswati Education Loan जैसी योजना संचालित कर रही है। इस योजना के माध्यम से PNB प्रोफेशनल और टेक्निकल क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले छात्रों को आर्थिक सुविधा उपलब्ध करा रही है।

Shri Ram

Education Loan: यह सरकारी बैंक बिना सिक्योरिटी दे रहा 7.5 लाख तक का एजुकेशन लोन! इतनी रहेगी ब्याज दर

अन्य शिक्षा लोन योजनाओं से अलग पीएनबी सरस्वती एजुकेशन लोन विशेष रूप से इंजीनियरिंग/ मेडिकल/ मैनेजमेंट /होटल मैनेजमेंट /चार्टर्ड अकाउंटेंसी और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज को केंद्रित करती है ताकि छात्र बिना आर्थिक चिंता के अपने सपनों को साकार कर सकें।

Indian Public School

PNB Saraswati Education Loan: ब्याज दर

Doon valley school

● 7.5 लाख बिना सिक्योरिटी: MCLR + 1.50%
● 7.5 लाख तक सिक्योरिटी के साथ : MCLR + 1.50%
● 7.5 लाख से अधिक : MCLR + 1.85 %
● विदेश में अध्ययन हेतु 10 लाख से ज्यादा की राशि पर : MCLR + 2.5%
● बालिका छात्राओं को ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाती है।
● वहीं सरकार की ब्याज सब्सिडी योजना के अंतर्गत पिछड़े वर्ग और कमजोर आय वर्ग को अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जाती है।
● इस लोन योजना के अंतर्गत भारत में पढ़ाई के लिए अधिकतम 10 लाख और विदेश में पढ़ाई के लिए अधिकतम 20 लाख का लोन दिया जाता है।
● वहीं भारत में अध्ययन करने पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाता और विदेशी अध्ययन हेतु ऋण राशि पर 1% शुल्क दिया जाता है।

लोन भुगतान अवधि

JPERC 2025

● PNB Saraswati Education Loan का सबसे बड़ा लाभ यह है की छात्र को तुरंत EMI चुकाने का दबाव नहीं दिया जाता।
● मोरटोरियम पीरियड जिसमें कोर्स की अवधि + 6 महीने से लेकर 1 साल तक नौकरी मिलने के बाद लोन भुगतान शुरू किया जा सकता है।
● रीपेमेंट पीरियड अधिकतम 15 साल का रखा जाता है।
● छात्र की नौकरी लगने के बाद छात्र की आय और उनकी क्षमता के अनुसार EMI को बांटने की सुविधा दी जाती है।

PNB Saraswati Education Loan : पात्रता

● आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
● आवेदक का मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में दाखिला होना आवश्यक है।
● आवेदक यदि विदेश में शिक्षा लेना चाहता है तो विदेशी शिक्षण संस्थान में दाखिला होना अनिवार्य है।
● आवेदक का प्रोफेशनल टेक्निकल कोर्सेज में अध्यनरत होना अनिवार्य है।
● इस लोन के लिए आवेदक को अपने अभिभावकों को-एप्लिकेंट बनाना पड़ता है।

PNB Saraswati Education Loan लेने से पहले ध्यान देने योग्य तथ्य

● पंजाब नेशनल बैंक सरस्वती एजुकेशन लोन लेने के बाद लोन की राशि सीधे छात्र के शिक्षण संस्थान को भेजी जाती है।
● मोरटोरियम के दौरान EMI नहीं देनी पड़ती लेकिन ब्याज जोड़ा जाता है।
● समय पर EMI चुकाने पर ब्याज में रियायत मिलती है।
● वहीं विदेशी पढ़ाई के अंतर्गत छात्रों के वीजा और अन्य खर्च हेतु भी लोन प्रदान किये जाते हैं।
● इस योजना में लोन लेने पर छात्रों को जीवन बीमा करवाना अनिवार्य होता है।

PNB Saraswati Education Loan के लिए आवेदन कैसे करें
PNB Saraswati Education Loan लेने के लिए छात्र विद्यालक्ष्मी पोर्टल (vidyalakshmi portal) से आवेदन कर सकते हैं।
अथवा छात्र चाहे तो नजदीकी PNB शाखा में जाकर भी सरस्वती एजुकेशन लोन का फॉर्म भर सकते हैं।
छात्रों की जानकारी के लिए बता दे आपके द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर बैंक के अधिकारी कोर्स और छात्र के व्यक्तिगत विवरण की जांच करते हैं।
साथ ही को-एप्लिकेंट की आय और क्रेडिट हिस्ट्री जाती है जिसके बाद लोन स्वीकृत होने पर राशि सीधा कॉलेज या यूनिवर्सिटी में भेज दी जाती है।

निष्कर्ष
इस प्रकार PNB Saraswati Education Loan उन छात्रों के लिए वरदान है जो आसान शर्त, ब्याज दर में रियायत और लंबे रीपेमेंट के साथ एजुकेशन लोन का एक भरोसेमंद विकल्प तलाश रहे हैं ताकि वे पढ़ाई कर अपने जीवन को नई ऊंचाइयों पर ले जा सके।

 

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Monsoon Season: इस मानसून सीजन में अभी तक 135.54 करोड़ रुपये का नुकसान! सबसे अधिक इस विभाग को लगी चपत

Monsoon Season: इस मानसून सीजन में अभी तक 135.54 करोड़ रुपये का नुकसान! सबसे अधिक इस विभाग को लगी चपत

Jobs In Himachal: हिमाचल में भरे जा रहे 85 पद! 27 अगस्त को यहां होंगे इंटरव्यू, आईटीआई से 12वीं पास को मौका

Jobs In Himachal: हिमाचल में भरे जा रहे 85 पद! 27 अगस्त को यहां होंगे इंटरव्यू, आईटीआई से 12वीं पास को मौका