Sirmour News: गाड़ी में चिट्टा ले जाते पकड़े शिमला के तस्कर! पुलिस ने पहुंचाए सलाखों के पीछे

Sirmour News: जिला सिरमौर में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस आए दिन जगह-जगह दबिश देकर इन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।
Sirmour News: गाड़ी में चिट्टा ले जाते पकड़े शिमला के तस्कर! पुलिस ने पहुंचाए सलाखों के पीछे
ताजा मामले के तहत पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। डिटेक्शन सेल पुलिस उप-मण्डल राजगढ़ ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस को सूचना मिली कि सोलन से गिरीपुल की तरफ आ रही गाड़ी नं0 HP 08 AA 6888 में नशे की सप्लाई हो रही है। जानकारी मिलने के बाद टीम ने सोलन-गिरीपुल मुख्य सड़क पर नाकाबंदी की।


इस दौरान जैसी ही उक्त गाड़ी मौके पर पहुंची तो पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रुकवा लिए। गाडी में अनिल चौहान पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र 31 वर्ष व संजीव चौहान पुत्र स्व. मनीराम चौहान उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी गांव व डाकघर मड़ावग तहसील चौपाल जिला शिमला सवार थे।
तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट के कवर के अंदर से एक फोयल पेपर में 0.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। जिसपर पुलिस थाना पच्छाद में धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

