Asha Hospital
in

Tonsillitis: गले में दर्द को न करें इग्नोर! इस गंभीर बीमारी का हो सकता है खतरा, जानें इसका कारण और सही इलाज

Tonsillitis: गले में दर्द को न करें इग्नोर! इस गंभीर बीमारी का हो सकता है खतरा, जानें इसका कारण और सही इलाज

Tonsillitis: गले में दर्द को न करें इग्नोर! इस गंभीर बीमारी का हो सकता है खतरा, जानें इसका कारण और सही इलाज

Tonsillitis: गले में दर्द को न करें इग्नोर! इस गंभीर बीमारी का हो सकता है खतरा, जानें इसका कारण और सही इलाज

Tonsillitis: अक्सर गले में खराश एक मामूली परेशानी लग सकती है, मगर कभी कभार यह गंभीर समस्या का रूप धारण कर सकती है, जिससे भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। अक्सर जब हमें सर्दी लगने वाली होती है तो गले में खराश और हल्का दर्द महसूस किया जा सकता है।

Shri Ram

Tonsillitis: गले में दर्द को न करें इग्नोर! इस गंभीर बीमारी का हो सकता है खतरा, जानें इसका कारण और सही इलाज

मगर कभी-कभी गले की यह तकलीफ किसी और खास समस्या का संकेत हो सकती है जैसे टॉन्सिलाइटिस। जी हाँ, गले में लगातार दर्द, सूजन और निगलने में तकलीफ होना टॉन्सिलाइटिस का संकेत है, जो टॉन्सिल में बैक्टीरिया या वायरल संक्रमण के कारण होते हैं।

Indian Public School

इसमें गले में खराश, बुखार, कान में दर्द और टॉन्सिल पर सफेद या पीले धब्बे दिखाई दे सकते हैं। यह वायरस के कारण होता है, लेकिन बैक्टीरिया भी इसका कारण हो सकते हैं। अगर समय पर इलाज न हो तो आगे चलकर टॉन्सिलाइटिस गंभीर परेशानियों का कारण बन सकता है। ऐसे में आज हम आपको इसके प्रमुख लक्षण, कारण और सही उपचार के बारे में बताएंगे।

Doon valley school

क्या होते हैं टॉन्सिलाइटिस
टॉन्सिलाइटिस (Tonsillitis) गले के पिछले हिस्से में स्थित टॉन्सिल (लसीका ग्रंथियों) में होने वाली सूजन है, जो मुख्य रूप से वायरस (जैसे सर्दी-जुकाम) या बैक्टीरिया (स्ट्रेप थ्रोट) के कारण होती है। यह गले में खराश, निगलने में तकलीफ, लाल व सूजे हुए टॉन्सिल, और तेज बुखार का कारण बनता है। यह बच्चों और किशोरों में आम है और आमतौर पर आराम या एंटीबायोटिक दवाओं से ठीक हो जाता है।

टॉन्सिलाइटिस क्यों होता है?
टॉन्सिलाइटिस तब होता है, जब टॉन्सिल पर वायरस या बैक्टीरिया का संक्रमण हो जाता है। ज्यादातर मामलों में इसकी वजह सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे वायरल इन्फेक्शन होते हैं। कुछ मामलों में यह ग्रुप-A स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया (आमतौर पर गले और त्वचा में पाए जाने वाले बैक्टीरिया) के कारण होता है। ये बैक्टीरिया अक्सर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है।

JPERC 2025

टॉन्सिलाइटिस के प्रमुख लक्षण
गले में गंभीर खराश: यह सबसे आम लक्षण है, जो असहज हो सकता है।
निगलने में दर्द या कठिनाई : खाना या पानी निगलना मुश्किल हो जाता है।
लाल और सूजे हुए टॉन्सिल: टॉन्सिल का आकार बड़ा हो जाता है और वे लाल दिखाई देते हैं।
टॉन्सिल पर धब्बे: सफेद या पीले रंग के धब्बे या परत (मवाद) दिखाई दे सकती है।
खार: आमतौर पर 100.4 डिग्री से अधिक बुखार हो सकता है।
गर्दन में सूजन/दर्द: कान के नीचे गर्दन में ग्रंथियों में सूजन और दर्द।
अन्य लक्षण: सिरदर्द, आवाज में बदलाव (कर्कशता), मुंह से दुर्गंध, कानों में दर्द, और बच्चों में पेट दर्द या उल्टी हो सकती है।

टॉन्सिलाइटिस को ठीक करने के घरेलू उपचार
पर्याप्त नींद लें
खूब सारा पानी पियें
कठोर खाद्य पदार्थों से बचें
नमक के पानी से गरारे करें
हवा को नम करें
दवा लोज़ेंजेस का उपयोग करें
जलन पैदा करने वाले तत्वों से बचें
शहद के साथ गर्म चाय पिएं

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour News : स्कूल में हाजिरी लगाकर चला गया शिक्षक! ऐसे हुआ मामले का खुलासा, अब होगी कार्रवाई

Sirmour News : स्कूल में हाजिरी लगाकर चला गया शिक्षक! ऐसे हुआ मामले का खुलासा, अब होगी कार्रवाई