in

Paonta Sahib: गाय को बचाने के चक्कर में खुद खड्ड में बहा व्यक्ति! लापता की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

TROWS

Paonta Sahib: सिरमाैर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत टोका नगला में एक व्यक्ति खड्ड में डूब गया जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Paonta Sahib: गाय को बचाने के चक्कर में खुद खड्ड में बहा व्यक्ति! लापता की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

व्यक्ति की पहचान बलवंत पुत्र ओमप्रकाश निवासी टोका नगला के रूप में हुई है। हादसा अजीवाला क्षेत्र में तब हुआ जब बलवंत ने उफनती खड्ड के किनारे एक गाय को देखा।

गाय को बचाने के चक्कर में डूबा व्यक्ति
इस दौरान व्यक्ति गाय को बचाने के लिए पानी में उतर गया। मगर बहाव तेज होने के कारण वह पानी में बह गया और कहीं लापता हो गया। वहीं लोगों को जब मामले की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचित किया गया।

Doon valley school

प्रशासन सहित मौके पर पहुंचे एसडीएम
जानकारी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एसडीएम गुंजित सिंह चीमा भी खुद घटनास्थल पर डटे रहे। प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी व्यक्ति को पानी में ढूंढने का प्रयास किया मगर उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास जारी
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण खड्ड पूरी तरह से उफान पर है जिसके चलते सर्च ऑपरेशन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। फिलहाल लापता व्यक्ति को ढूंढने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

JPERC 2025

उधर, एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लापता व्यक्ति को खोजने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह नदी-नालों के किनारे न जाए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Snowfall In Himachal: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी! अगस्त में दिसंबर जैसा एहसास

Snowfall In Himachal: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी! अगस्त में दिसंबर जैसा एहसास

HP News: सिंगल सिगरेट बेचने पर रोक! बिना लाइसेंस तंबाकू बेचा तो होगी कड़ी कार्रवाई

HP News: सिंगल सिगरेट बेचने पर रोक! बिना लाइसेंस तंबाकू बेचा तो होगी कड़ी कार्रवाई