in

Himachal Road Accident: गहरी खाई में लुढ़की पर्यटकों की कार! तीन ने गवाई जान, तीन की हालत नाजुक

TROWS

Himachal Road Accident: पर्यटन नगरी डलहौजी की करेलनू में दर्दनाक घटना घटी है जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 पर्यटकों की मौत हो गई, वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Himachal Road Accident: गहरी खाई में लुढ़की पर्यटकों की कार! तीन ने गवाई जान, तीन की हालत नाजुक

पंजाब के जालंधर के रहने वाले तीन युवक और तीन युवतियां घूमने के लिए हिमाचल आए हुए थे। इस दौरान जब वह डलहौजी-करेलनू सड़क मार्ग पर गाडी में सवार होकर जा रहे थे तो हादसा हो गया।

करेलनू में पहुंचते ही अज्ञात कारणों के चलते चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर नीचे गहरी खाई में लुढक गई।

Doon valley school

हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 टूरिस्ट बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

मगर तब तक एक युवती और एक युवक दम तोड़ चुके थे। इसके अलावा हादसे में घायल हुए चार अन्य टूरिस्ट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

JPERC 2025

लेकिन एक और युवती ने पठानकोट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक गंभीर रूप से घायल युवक को पठानकोट रेफर किया गया है जबकि दो का सिविल अस्पताल डलहौजी में इलाज जारी है।

उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी चल रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: नाहन जेल भेजा अंतर्राज्यीय नशा तस्कर! पांवटा से किया था डिटेन, आरोपी पर राजस्थान-हरियाणा में मामले दर्ज

Sirmour News: नाहन जेल भेजा अंतर्राज्यीय नशा तस्कर! पांवटा से किया था डिटेन, आरोपी पर राजस्थान-हरियाणा में मामले दर्ज

Himachal News Update: घर से काम पर निकला था व्यक्ति! तभी इस हाल में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौ**त का राज

Himachal News Update: घर से काम पर निकला था व्यक्ति! तभी इस हाल में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौ**त का राज