UPI New Rule Update: गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और भीम एप पर लागू हुए नए नियम! जानिए क्या बदला
UPI New Rule Update: भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा प्लेटफार्म UPI है। लगभग हर व्यक्ति आज UPI का इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन कर रहा है। चाहे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम हो या भीम एप हर किसी व्यक्ति के स्मार्टफोन में इनमें से एक न एक UPI एप जरूर मिल जाती है। हालांकि अब इन सभी एप्स का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है।

UPI New Rule Update: गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और भीम एप पर लागू हुए नए नियम! जानिए क्या बदला
फरवरी 2026 से NPCI ने UPI के नियमों में कुछ बड़े बदलाव लागू कर दिए हैं और अब यह नए नियम यूजर, एप कंपनी और व्यापारी तीनों को प्रभावित करेंगे। यह नए बदलाव NPCI ने UPI को और ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए किए हैं। अब UPI पर पेमेंट अटकने, रिक्वेस्ट कैंसिल होने या UPI आईडी पर अस्थायी रोक जैसे केसेस में ग्राहकों को नए नियमों का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं इन नए नियमों में क्या बदला है? इसका आपकी रोजमर्रा की पेमेंट पर क्या असर होगा?

फरवरी 2026 में UPI नियमों के मुख्य बदलाव
ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग हुई बेहतर: UPI ट्रांजैक्शन अब पहले से ज्यादा तेजी से हो पाएंगे। अब इनकी स्पीड में सुधार किया गया है। मतलब अब कोई ग्राहक कहीं पैसा भेजना चाहता है या पेमेंट करना चाहता है तो ट्रांजेक्शन 10 सेकंड में पूरी हो जाएगी।


सख्त वेरिफिकेशन नियम: हाई वैल्यू पेमेंट के लिए अब सख्त वेरिफिकेशन नियम लागू किए गए हैं। पेमेंट होने के बाद कंफर्मेशन प्रॉन्प्ट दिखाए जाएंगे, जिससे गलती होने का जोखिम कम हो जाए। इसके साथ ही सब्सक्रिप्शन या ऑटो पेमेंट जैसे पेमेंट मेथड को मैनेज करना भी अब आसान कर दिया गया है ताकि ग्राहक आसानी से इसे कैंसल कर सकते हैं।
निष्क्रिय UPI आईडी पर रोक: ऐसे UPI खाते जो लंबे समय से उपयोग में नहीं लाये जा रहे उन पर अब अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाएगा। यदि यूजर इसे इस्तेमाल में लाना चाहता है तो उन्हें वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इससे होगा यह की धोखाधड़ी जैसी घटनाएं कम हो जाएगी और पुरानी आईडी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा।

अटकी हुई पेमेंट में सुधार: यदि अब आप UPI कस्टमर कोई पेमेंट करते हैं और पेमेंट अटक जाती है तो ऐसी ट्रांजैक्शंस को अब एप्स को जल्दी निपटाना होगा। यदि ऐसी ट्रांजैक्शन जल्दी निपटाई नहीं जा सकती तो ऐप कम्पनी को यूजर को अलग से स्टेटस रिव्यू देना होगा ताकि पता चले कि भुगतान कहां अटका।
NPCI द्वारा बदले गए इन नियमों से क्या लाभ मिलेंगे?
UPI के नए नियमों की वजह से अब ट्रांजैक्शन पहले से तेज हो जाएंगे। खासकर जब पीक टाइम में मामलों में देरी देखने को मिल रही थी। अब यह प्रोसेसिंग समस्या कम हो जाएगी। अब केवल PIN डालना पर्याप्त नहीं होगा बल्कि ज्यादा वेरिफिकेशन करना पड़ेगा खासकर बड़े भुगतान की स्थिति में स्पष्ट पुष्टि करनी होगी। यदि आपके पास से कोई पुरानी आईडी पड़ी है जिसका आपने इस्तेमाल नहीं किया तो उसे या तो एक्टिव कर लें या तो बंद करवा दे इसे धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर UPI अब डिजिटल अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बन चुका है। इसी बात को समझते हुए NPCI ने फरवरी 2026 से कुछ नियमों में बदलाव किया है। हालांकि यह नियम यूजर्स की बेहतरी के लिए है जिससे अब UPI पेमेंट्स पहले से ज्यादा फास्ट और सेफ हो जाएंगे।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


