in

Himachal News Alert: गोबिंद सागर झील में डूबा पंजाब का युवक! दियोटसिद्ध दर्शन के लिए जा रहा था, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

TROWS

Himachal News Alert: ऊना जिले में स्थित गोबिंद सागर झील के मंदली घाट पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहाँ पंजाब का युवक झील के गहरे पानी में डूब गया।

Himachal News Alert: गोबिंद सागर झील में डूबा पंजाब का युवक! दियोटसिद्ध दर्शन के लिए जा रहा था, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक की पहचान पंजाब के तरनतारन के कका गढ़ियाला निवासी आकाशदीप (24) के रूप में हुई है, जोकि बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध के दर्शन के लिए जा रहा था।

आकाशदीप बीहड़ू के रास्ते से होते हुए मंदली घाट पहुँचा था। आकाशदीप मंदली घाट पर हाथ-पांव धोने के लिए झील के किनारे गया था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में जा गिरा।

Doon valley school

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वह आंखों से ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बंगाणा थाना के एसएचओ रोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान को शुक्रवार रात रोकना पड़ा। अब शनिवार को आकाशदीप की तलाश के लिए फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

JPERC 2025

उधर, पुलिस थाना बंगाणा के एसएचओ रोहित चौधरी ने पुष्टि की है कि आज शनिवार सुबह से बीबीएमबी नंगल के विशेष गोताखोरों की मदद से फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से शव को बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Achievement : वैज्ञानिक परीक्षा में हिमाचल के जतिन ने देशभर में किया टॉप! नौणी विवि के 3 छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे

Achievement : वैज्ञानिक परीक्षा में हिमाचल के जतिन ने देशभर में किया टॉप! नौणी विवि के 3 छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे

HP Weather Update: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी! आज ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट

HP Weather Update: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी! आज ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट