Asha Hospital
in

Himachal News Update: गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज फिर शुरू

Himachal News Update: जिला बिलासपुर के गोविंद सागर झील में आज से वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां पुनः शुरु हो गई। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, अजय हांडा, गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर, राज्य महासचिव इशान अख्तर तथा कोषाध्यक्ष निर्मला राजपूत भी मौजूद रहे।

Shri Ram

Himachal News Update: गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज फिर शुरू

इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार ने स्पीड बोट और क्रूज राइड का अनुभव लिया और अपने अनुभव साझा किए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि बिलासपुर को एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख हब बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ किया गया था और अब इन्हें और अधिक संगठित तथा आकर्षक स्वरूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बिलासपुर में वॉटर स्पोर्ट्स, एरो स्पोर्ट्स और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जाए। इससे जहां अधिक से अधिक पर्यटक बिलासपुर की ओर आकर्षित होंगे, तो वहीं जिला में व्यापारिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

Doon valley school

राहुल कुमार ने कहा कि आने वाले वर्षों में जिला बिलासपुर को एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाने के भरपूर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर स्थित होने के कारण गोविंद सागर झील वॉटर स्पोर्ट्स के लिए अत्यंत उपयुक्त स्थान है।

उन्होंने कहा कि यहां क्रूज राइड, बनाना राइड, स्पीड बोट, वाटर स्कूटर सहित सभी प्रकार की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त ने देश-प्रदेश के सभी पर्यटकों से आग्रह किया है कि वह बिलासपुर आएं और गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लें। जिला प्रशासन पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है तथा आने वाले समय में और नई गतिविधियों को भी यहां शुरू किया जाएगा।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: हिमाचल में पकड़ी चिट्टे और चरस की बड़ी खेप! पुलिस ने ऐसे दबोचे गाड़ी सवार दो तस्कर

Himachal News: हिमाचल में पकड़ी चिट्टे और चरस की बड़ी खेप! पुलिस ने ऐसे दबोचे गाड़ी सवार दो तस्कर

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष ने डॉ. प्रेम सिंह की जयंती व पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण! लगाया रक्तदान शिविर

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष ने डॉ. प्रेम सिंह की जयंती व पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण! लगाया रक्तदान शिविर