in

हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: हरियाणा के सैलानियों ने किया हंगामा! सरेआम धक्का-मुक्की और गाली-गलौज, पुलिस ने काटा चालान

TROWS

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर हिमाचल के सोलन के रबौन क्षेत्र में आज सुबह उस समय जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला, जब दो गुट आपस में उलझ पड़े।

हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: हरियाणा के सैलानियों ने किया हंगामा! सरेआम धक्का-मुक्की और गाली-गलौज, पुलिस ने काटा चालान

हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों और एक स्थानीय युवक के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने बीच सड़क पर ही अपनी गाड़ियां रोक दीं।

बीच सड़क पर खड़ी गाड़ियों की वजह से हाईवे पर मीलों लंबा जाम लग गया, जिससे सुबह-सुबह दफ्तर और गंतव्य को जाने वाले लोग बेहाल नजर आए। काफी हंगामे के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो मामला शांत कराया गया।

Doon valley school

ऐसे शुरू हुआ विवाद 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद गाड़ी को गलत ढंग से चलाने को लेकर शुरू हुआ। हरियाणा नंबर (HR-10AZ-7026) की कार में सवार युवक शिमला से मस्ती कर लौट रहे थे। इसी बीच एक स्थानीय युवक के साथ उनकी बहस हो गई।

हाईवे के बीचों-बीच खड़ी की गाड़ियां
बात इतनी बढ़ी कि दोनों गुटों के युवक सड़क पर खुलेआम हंगामा करते रहे और अपनी गाड़ियाँ हाईवे के बीचों-बीच खड़ी कर दीं। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की।

JPERC 2025

वहीँ, घटना की सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस हरकत में आई और जाँच शुरू की गई। पुलिस जांच में पता चला कि हरियाणा के पर्यटक शराब के नशे में थे। जिसपर हरियाणा की गाड़ी का ड्रंक ड्राइविंग का चालान कर दिया गया।

उधर, एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने पुष्टि की है कि हरियाणा नंबर की गाड़ी का चालान काटा गया है, जिसे बीच सड़क पर खड़ा किया गया था और वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने साफ कर दिया है कि हाईवे पर इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Achievement: हिमाचल के इंजीनियर ने घर की छत पर उगा दी 1,000 ब्लूबेरी! CM सुक्खू ने थपथपाई पीठ, ₹3000 किलो बिकेगा फल

Achievement: हिमाचल के इंजीनियर ने घर की छत पर उगा दी 1,000 ब्लूबेरी! CM सुक्खू ने थपथपाई पीठ, ₹3000 किलो बिकेगा फल

Sirmour News: फैक्ट्री में जोरदार धमाका! मची अफरा-तफरी, उबलते लोहे ने मजदूरों को किया लहूलुहान

Sirmour News: फैक्ट्री में जोरदार धमाका! मची अफरा-तफरी, उबलते लोहे ने मजदूरों को किया लहूलुहान