Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: HAS-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी! सिरमौर की मेघा ने किया टॉप, 35 अभ्यर्थियों का चयन

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के छोटे से गांव खनीवड़ की मेघा सिंह कंवर ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और काबिलियत के दम पर HAS-2025 के फाइनल रिजल्ट में टॉप किया है।

Holi 2026 -2

HP News: HAS-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी! सिरमौर की मेघा ने किया टॉप, 35 अभ्यर्थियों का चयन

दरअसल, बीते रोज़ ही हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम जारी किया गया।

Indian Public School

इस परीक्षा में मेघा सिंह कंवर ने टॉप कर न केवल परिजनों का मान बढ़ाया बल्कि वह जिला की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभरी। उनकी इस सफलता पर माता-पिता ने जहां गर्व महसूस किया तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में भी खुशी की लहर दौड़ी हुई है।

Doon valley school

तीसरे प्रयास में पाई सफलता
बता दें, मेघा ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। इससे पहले उन्होंने साल 2023 और फिर साल 2024 में इस परीक्षा को दिया था, मगर वह सफल नहीं हो पाई थी।

35 अभ्यर्थियों का चयन
उधर, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर कुल 35 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए चयनित किया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

चयनित अभ्यर्थियों की HPAS, HPPS, BDO, तहसीलदार, जिला नियंत्रक और सहायक आयुक्त (राज्य कर एवं आबकारी) जैसे विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति होगी। परिणाम के अनुसार, HPAS और HPPS के लिए 2-2 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ हैं।

इसके अतिरिक्त, राज्य कर एवं आबकारी विभाग में 10 सहायक आयुक्त, ग्रामीण विकास विभाग में 9 खंड विकास अधिकारी, राजस्व विभाग में 9 तहसीलदार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 3 जिला नियंत्रक पदों पर चयन किया गया है। सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अंतिम रूप से प्रभावी होगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: BKD कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम! छात्राओं को किया सम्मानित

Paonta Sahib: BKD कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम! छात्राओं को किया सम्मानित

Accident In Himachal: बेकाबू होकर सड़क पर पलटा सोलर प्लांट का सामान लेकर जा रहा ट्रक! ड्राइवर की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Accident In Himachal: बेकाबू होकर सड़क पर पलटा सोलर प्लांट का सामान लेकर जा रहा ट्रक! ड्राइवर की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती