Asha Hospital
Holi 2026
in

दुखद: हवलदार संजीव कुमार का निधन! सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, पीछे छूटे दो मासूम

TROWS

उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत द्रुग (डंढेरा) गांव निवासी 40 वर्षीय हवलदार संजीव कुमार का गत 07 दिसंबर को बीमारी के कारण दुःखद निधन हो गया था। आज मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा जहां पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Holi 2026 -2

दुखद: हवलदार संजीव कुमार का निधन! सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, पीछे छूटे दो मासूम

इस अवसर पर विधायक बैजनाथ किशोरी लाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने हवलदार संजीव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकग्रस्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Indian Public School

विधायक ने परिवार को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि हवलदार संजीव कुमार जैसे वीर सैनिक राष्ट्र की शान होते हैं। देश की रक्षा के लिए समर्पित उनका त्याग और कर्तव्यनिष्ठा सदैव इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगी।

Doon valley school

समाज और आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को हमेशा गर्व के साथ स्मरण करेंगी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के साथ पूरी करवाई जाएंगी ताकि परिवार को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हवलदार संजीव कुमार भारतीय सेना की 13 डोगरा यूनिट कर्नाटक में तैनात थे और उन्होंने देश सेवा में 21 वर्षों का उत्कृष्ट व सम्मानजनक कार्यकाल पूरा किया था।

राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और सेवाभाव को सदैव याद किया जाएगा। उनके असमय निधन से समूचे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। हवलदार संजीव कुमार अपने पीछे पत्नी तथा एक 8 वर्षीय तथा एक 5 वर्षीय पुत्र छोड़ गए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Business Loan: बिज़नेस आगे बढ़ाने के लिए यह बैंक बिना झंझट के दे रहा 2 करोड़ तक का लोन! जानिए इंटरेस्ट रेट

Business Loan: बिज़नेस आगे बढ़ाने के लिए यह बैंक बिना झंझट के दे रहा 2 करोड़ तक का लोन! जानिए इंटरेस्ट रेट

आशा वेलनेस क्लिनिक में मुफ्त मेडिकल कैंप सम्पन्न! 110 लोगों ने करवाई जांच, दवाइयों व टेस्ट पर मिली भारी छूट

आशा वेलनेस क्लिनिक में मुफ्त मेडिकल कैंप सम्पन्न! 110 लोगों ने करवाई जांच, दवाइयों व टेस्ट पर मिली भारी छूट