in

Health Tips: शराब-सिगरेट के बाद इस वजह से हो रही सबसे ज्यादा मौतें! जानकर चौंक जाएंगे आप….

Health Tips: शराब-सिगरेट के बाद इस वजह से हो रही सबसे ज्यादा मौतें! जानकर चौंक जाएंगे आप….

After-alcohol-and-cigarette.jpg

Health Tips: शराब-सिगरेट के बाद इस वजह से हो रही सबसे ज्यादा मौतें! जानकर चौंक जाएंगे आप….

Health Tips: दुनियाभर में बढ़ती कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के लिए लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। समय के साथ लोगों में बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता और आहार में प्रोसेस्ड-जंक फूड्स के सेवन के कारण कई प्रकार की बीमारियों का खतरा रहता है।

Health Tips: शराब-सिगरेट के बाद इस वजह से हो रही सबसे ज्यादा मौतें! जानकर चौंक जाएंगे आप….

अध्ययनों में शराब-सिगरेट जैसी गड़बड़ आदतों को कैंसर, हार्ट की समस्या और गंभीर बीमारियों का कारण माना जाता है जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है। इस बीच एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने आहार की गड़बड़ी से संबंधित एक और गंभीर जोखिम कारक को लेकर सभी लोगों को सावधान किया है।

BKD School
BKD School

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन की रिपोर्ट के अनुसार, लाइफस्टाइल (lifestyle) की जिन समस्याओं के कारण सबसे ज्यादा मौतें रिपोर्ट की जाती रही हैं उनमें सिगरेट पीने के कारण होने वाली बीमारियां प्रमुख हैं। शराब को मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण पाया गया है।

हालांकि हैरानी की बात यह है कि शराब और सिगरेट से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों के लिए नमक (Salt) के अधिक सेवन को कारण पाया गया है। नमक के अधिक सेवन से हार्ट और शरीर में इंफ्लामेशन (Inflammation) से संबंधित कई प्रकार की जानलेवा बीमारियों का खतरा हो सकता है।

नमक का ज़्यादा सेवन जानलेवा
डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने कहा, हमें रोजाना दो ग्राम से अधिक मात्रा में नमक नहीं खाना चाहिए। जिन लोगों को पहले से हार्ट या ब्लड प्रेशर की समस्या रही है उन्हें इसकी मात्रा 1500 मिलीग्राम से भी कम रखना चाहिए।

यानि एक दिन में एक से डेढ़ चम्मच नमक के बराबर है। आप जितना ज्यादा नमक खाते हैं, ब्लड प्रेशर और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा उतना अधिक हो जाता है। ये हृदय रोगों का भी प्रमुख कारण है जिसके मामले वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

New Loan Rules: अक्‍टूबर से बदल जाएगा कर्ज लेने का तरीका! RBI ने बनाया नया नियम

Crowds-gathering-in-Shaktip.jpg

Sirmour News: बालासुंदरी मंदिर में नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब! 77000 ने टेका माथा