in ,

Himachal Cloudburst: मलबे में दबे चार लोगों के शव बरामद! अभी भी स्कूली बच्चों सहित लापता है 44 लोग

TROWS

Himachal Cloudburst: हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को बादल फटने से लापता हुए लोगों को ढूंढने का काम लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी बात यह है कि रेस्क्यू टीमों के साथ-साथ लोग भी मलबे में दबे शवों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ परिजन भी अपनों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आज सर्च ऑपरेशन के दौरान अभी तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

Himachal Cloudburst: मलबे में दबे चार लोगों के शव बरामद! अभी भी स्कूली बच्चों सहित लापता है 44 लोग

बता दें कि बुधवार रात को हिमाचल प्रदेश में 6 जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है जिसमें अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 44 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं जिन्हें खोजने का प्रयास किया जा रहा है। समेज में सबसे ज़्यादा 36, बागीपुल व मंडी के राजबन में पांच-पांच लोग लापता हैं।

उधर, चौहार घाटी के राजबन में आज एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य टीमों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया जहाँ से दो बच्चो के शव बरामद हुए है। वहीँ, रामपुर के झाकड़ी में भी 2 शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही रेस्क्यू टीमों द्वारा कई लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

उधर, मंडी से भाजपा सांसद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इन घटनाओं पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने रिपोर्ट ली है और राहत कोष से मदद करने की बात कही गई है।

JPERC 2025

पूरे गांव का नामो निशान मिटा
उधर, प्रदेश के समेज में बादल फटने से एक गांव ही पूरी तरह तबाह हो गया जिसमें कई स्कूली छात्राएं लापता है। समेज स्कूल की 10वीं क्लास में पढ़ने वाली जिया, ​​​​​​​​​​​​​​राधिका, अदिती, अंजली, नौवीं कक्षा की छात्रा आरुषि और छठी कक्षा की योगप्रिया भी लापता चल रही है। बता दे कि यहाँ बादल फटने से स्कूली बच्चों समेत 36 लोग लापता चल रहे हैं जिनका अभी तक कोई भी अता-पता नहीं चल पा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: अब आंगनवाड़ी केन्द्रों में पहुंचने वाले राशन का लिया जाएगा नियमित सैंपल

Sirmour News: अब आंगनवाड़ी केन्द्रों में पहुंचने वाले राशन का लिया जाएगा नियमित सैंपल

Sirmour News: सिरमौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरें जाएंगे 29 पद

Sirmour News: सिरमौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरें जाएंगे 29 पद