Himachal Crime News: खेत में उगाई जा रही थी अफीम! पुलिस ने छापामारी कर पौधे किए नष्ट
Himachal Crime News: मंडी जिला के उपमंडल करसोग में पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने अफीम के 700 से अधिक पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
Himachal Crime News: खेत में उगाई जा रही थी अफीम! पुलिस ने छापामारी कर पौधे किए नष्ट
इसके साथ ही आरोपी धर्म सिंह निवासी गांव कांडी डाकघर सपनोट तहसील करसोग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दूरदराज क्षेत्र कांडी सपनोट में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है।
पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो यहाँ खेत से अफीम के 747 पौधे बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी मौके से रफू-चक्कर हो गया।
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी मोहन जोशी ने बताया कि अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।