in ,

Himachal Crime News: हिमाचल में ओवरटेक को लेकर 22 वर्षीय युवक का मर्डर! छाती में घोंपा चाकू

TROWS

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। इस दौरान ओवरटेक को लेकर आरोपी ने युवक की छाती में चाकू घोंप दिया जिस कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

Himachal Crime News: हिमाचल में ओवरटेक को लेकर 22 वर्षीय युवक का मर्डर! छाती में घोंपा चाकू

हालांकि उसे उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी फरार है।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय निखिल निवासी मैहला, नूरपुर (कांगड़ा) अपने चार दोस्तों के साथ चुवाड़ी छिंज देखने आया था। इस दौरान जब वह मेला देखकर वापस लौट रहे थे तो पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही गाड़ी को ओवरटेक कर रहे युवकों के साथ उनकी बहस बाजी हो गई।

Doon valley school

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने सभी युवकों को समझा-बूझाकर शांत करवाया और सभी वहां से चले गए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025

मगर चुवाड़ी-पठानकोट सड़क पर जतरून में दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई और इस दौरान एक युवक ने निखिल की छाती में चाक़ू घोंप दिया।

इसके बाद दोस्तों ने निखिल को उपचार के लिए नूरपुर अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे अमृतसर अस्पताल लाया गया लेकिन यहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीँ, मामले में अंकु गांव कामण डाकघर गाहर, अतुल निवासी चुवाड़ी और विनय निवासी कामण को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि विशाल निवासी लाहड़ी फरार है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने पुष्टि की है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में नशीले पदार्थों का धंधा करते पकड़ी नेपाली महिला

Himachal Crime News: हिमाचल में नशीले पदार्थों का धंधा करते पकड़ी नेपाली महिला

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग से हिमाचल को उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने की करी सिफारिश

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग से हिमाचल को उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने की करी सिफारिश