Asha Hospital
Holi 2026
in

Kavinder Gupta: आज हिमाचल के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे कविन्द्र गुप्ता

TROWS

Kavinder Gupta: राज्यपाल (नामित) कविन्द्र गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता का सोमवार शाम शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। कविन्द्र गुप्ता आज प्रातः 11ः45 बजे हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

Holi 2026 -2

Kavinder Gupta: आज हिमाचल के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे कविन्द्र गुप्ता

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायकगण, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने लोक भवन में राज्यपाल (नामित) का स्वागत किया।

Indian Public School

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल (नामित) तथा उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर हिमाचल प्रदेश के कल्याण और प्रगति के लिए कार्य करेंगे।

Doon valley school

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब मिलकर हिमाचल प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ेंगे। संभवतः मैं सात महीनों के भीतर इस प्रकार का पदोन्नयन प्राप्त करने वाला पहला व्यक्ति हूं।

राज्यपाल के रूप में सेवा करना एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है, जिसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।’’ यह स्वागत समारोह राज्य के लोगों और नेतृत्व द्वारा राज्यपाल (नामित) का शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व हार्दिक अभिनंदन और सद्भावना का प्रतीक रहा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Weather: हिमाचल में आज हीटवेव का अलर्ट! रात से बदलेगा मौसम, 5 दिन पूरे प्रदेश में होगी बारिश-बर्फबारी

Himachal Weather: हिमाचल में आज हीटवेव का अलर्ट! रात से बदलेगा मौसम, 5 दिन पूरे प्रदेश में होगी बारिश-बर्फबारी