Asha Hospital
Holi 2026
in

Jobs: हिमाचल के 10वीं पास युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका! 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

TROWS

Jobs: हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एस.पी.एस.ई.डी.सी.) को भर्ती के लिए अधिकृत किया है।

Holi 2026 -2

Jobs: हिमाचल के 10वीं पास युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका! 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड (एलएलसी) किराना और खाद्य वस्तुओं के वितरण हेतु डिलीवरी राइडर के पद भरे जा रहे है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवदेनकर्ता गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/F4H9GgWcNnvqUdF76 पर अपना पंजीकरण कर सकते है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते है तथा आवेदक की आयु 20 से 37 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, बुनियादी अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के चेहरे व गर्दन पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए तथा आवेदक के पास एक वर्ष से अधिक मान्यता प्राप्त एल.एम.वी. (मोटर साइकिल गियर सहित) लाइसेंस होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा तथा अभ्यर्थी के पास वैध पासपोर्ट होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 2500 एईडी (भारतीय मुद्रा अनुसार लगभग 70 हजार से 1 लाख रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार को सप्ताह में 6 दिन, प्रतिदिन 10 घंटे कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये जीएसटी सहित और 15 सौ रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान स्वयं करना होगा।

उन्होंने बताया कि यूएई ड्राइविंग लाइसेंस की लागत के लिए 55 सौ एईडी 9 मासिक वेतन से काटे जाएंगे। साथ ही बताया कि बिना वैध पासपोर्ट वाले उम्मीदवारों को भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विदेश में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार गुगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसमें जिला बिलासपुर के उम्मीदवार भी लाभ उठा सकते है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sanjauli Mosque Case: फिर गहराया संजौली मस्जिद विवाद! पुलिस स्टेशन के बाहर आमरण अनशन पर बैठी देवभूमि संघर्ष समिति

Sanjauli Mosque Case: फिर गहराया संजौली मस्जिद विवाद! पुलिस स्टेशन के बाहर आमरण अनशन पर बैठी देवभूमि संघर्ष समिति

Sirmour News: दो तस्करों से 1.584 किलोग्राम चरस पकड़ी! गाड़ी में ले जा रहे थे खेप, पुलिस ने दबोचे

Sirmour News: दो तस्करों से 1.584 किलोग्राम चरस पकड़ी! गाड़ी में ले जा रहे थे खेप, पुलिस ने दबोचे