Himachal Weather: हिमाचल के पहाड़ों पर फिर स्नोफॉल! कई इलाकों में हुई बारिश, तापमान गिरा

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर एक बार फिर फ्रेश स्नोफॉल हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बादल भी बरसे है, जिससे मौसम कूल-कूल हो गया है।

Himachal Weather: हिमाचल के पहाड़ों पर फिर स्नोफॉल! कई इलाकों में हुई बारिश, तापमान गिरा
बता दे कि मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज राज्य के कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार जताये थे। इसी बीच बीती रात मौसम में बदलाव आया और बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।

बीती रात के बाद शुक्रवार सुबह भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल-स्पीति की ऊँची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई है।


इस दौरान लाहौल-स्पीति के हंसा में 10 सेंटीमीटर और कोकसर में 2.5 सेंटीमीटर बर्फ के फांहे गिरे। जबकि चंबा में सबसे ज्यादा 7.0 मिलीमीटर, कुकुमसैरी में 6.8 मिलीमीटर, जोत में 6.0 मिलीमीटर, सराहन में 5.5, केलांग में 5.0, सियोबाग में 4.6, सलूणी में 4.2, सांगला में 2.4, धर्मशाला में 2.3 और मनाली में 2.0 मिलीमीटर बादल बरसे।
वही मौसम में आए इस बदलाव के बाद तापमान भी गिर गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



