Asha Hospital
Holi 2026
in

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: हिमाचल के पर्यटन कारोबार को झटका! होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे बंद, 50% एडवांस बुकिंग रद्द

TROWS

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ता नजर आ रहा है। हालत यह है कि टूरिस्ट होटलों में बुकिंग रद्द करवा रहे हैं, जिससे होटल कारोबारी बेहद परेशान है।

Holi 2026 -2

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: हिमाचल के पर्यटन कारोबार को झटका! होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे बंद, 50% एडवांस बुकिंग रद्द

दरअसल, प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप पड़ी हुई है और नई सप्लाई नहीं आने से गैस कंपनियों के बाटलिंग प्लांट में रिफिलिंग का काम भी नहीं हो पा रहा है।

Indian Public School

सिलेंडर की सप्लाई ठप
ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट सहित ढाबा संचालकों को सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो पा रही है जिससे कारोबार पर असर पड़ा है। होटलों में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई न होने और पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी की खबरों के चलते बाहरी टूरिस्टों ने हिमाचल का रुख करना बंद कर दिया है।

Doon valley school

जिन टूरिस्टों द्वारा प्रदेश के होटलों में एडवांस बुकिंग करवाई गई है उन्हें भी कैंसिल करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं जिन होटल कारोबारियों के पास एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक नहीं है, उन्हें मजबूरन खुद ही पर्यटकों की बुकिंग रद्द करवानी पड़ रही हैं। जिन होटलों में टूरिस्ट रुके भी है उन्हें भी केवल सेंडविच और हल्का नाश्ता दिया जा रहा है।

50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग रद्द
पर्यटन नगरी मनाली सहित राजधानी शिमला और अन्य पर्यटन स्थलों में टूरिस्ट होटलों में बुकिंग को रद्द करवा रहे हैं। शिमला स्थित लैंडमार्क होटल के मालिक राजीव भारद्वाज ने बताया, चार-पांच दिनों में ही होटल की 50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग रद्द हो चुकी है, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

तनाव से कारोबार को घाटा
शिमला और मनाली के होटल कारोबारियों का कहना है कि समर सीजन में हिमाचल का पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ता है और देशभर से सैलानी घूमने के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों में पहुंचते हैं। लकिन खाड़ी देशों में जारी तनाव से कारोबार को घाटा हो रहा है। अगर आने वाले दिनों में हालात सामान्य नहीं हुए तो पर्यटन उद्योग को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

होटल, रेस्टोरेंट तथा ढाबे बंद
व्यावसायिक गैस सिलेंडर न मिलने से शिमला जिला के लक्कड़ बाजार, मिडिल बाजार और ढली समेत कई छोटे बड़े होटल, रेस्टोरेंट तथा ढाबे बंद हो गए हैं। कुछ रेस्टोरेंट में अब इंडक्शन सहित लकड़ी के चूल्हे पर ही वर्करों के लिए खाना बनाया जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Update: होटल के कमरे में चल रहा था अवैध कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, पांच युवक किए काबू

Himachal News Update: होटल के कमरे में चल रहा था अवैध कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, पांच युवक किए काबू