हिमाचल के युवाओं को नौकरी का शानदार मौका: कई पदों की भर्ती के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू! 12वीं-ITI से ग्रेजुएट तक को मौका

जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 7 मार्च को प्रातः 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज और इनॉउ सोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनीज शामिल होगीं।

हिमाचल के युवाओं को नौकरी का शानदार मौका: कई पदों की भर्ती के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू! 12वीं-ITI से ग्रेजुएट तक को मौका
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज में हाई प्रेशर मोल्डिंग मशीन ऑपरेटर के 3 पद भरें जाएँगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष होनी चाहिए।

इलेक्ट्रीशियन के 5 पदों के लिए आईटीआई, 2-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष, फिटर के 7 पदों हेतु आईटीआई, 2-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35, सीएनसी ऑपरेटर के पदों के लिए 12वीं/आईटीआई, 1-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष होना अनिवार्य है।


जबकि हेल्पर के 20 पदों के लिए 10वीं, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 18-35 वर्ष, बारिमैन के 3 पदों के लिए 5वीं, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 18-35 वर्ष, पाउरर के 3 पदों के लिए 5वीं, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 18-35 वर्ष और स्पेक्ट्रो मीटर ऑपरेटर के 2 पदों के लिए आईटीआई कोपा/डीसीए/12वीं नॉन-मेडिकल, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही, इनॉउ सोर्स प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स एग्जीक्यूटिव (एसबीआई क्रेडिट कार्ड) के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं/स्नातक, फ्रेशर और आयु 22-32 वर्ष निर्धारित की गई है।


अक्षय शर्मा ने इच्छुक पात्र अभ्यर्थी से अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्रों तथा बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज के मो. 79868-08108 तथा इनॉउ सोर्स प्राइवेट लिमिटेड के मो. 95010-68369 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा साक्षात्कार में आने-जाने हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



