Himachal Latest News: हिमाचल के इस नाले में आई बाढ़! लोगों को भारी नुकसान! सिंचाई योजनाओं के पाइप बहे
Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। लाहाैल-स्पीति जिले के उदयपुर उपमंडल के जाहलमा नाले में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।
Himachal Latest News: हिमाचल के इस नाले में आई बाढ़! लोगों को भारी नुकसान! सिंचाई योजनाओं के पाइप बहे
बाढ़ से क्षेत्र में न केवल सिंचाई योजनाओं को नुकसान हुआ है बल्कि कई पेड़ भी इसकी चपेट में आए हैं। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई व्यक्ति बाढ़ की चपेट में नहीं आया अन्यथा कोई जानी नुकसान भी हो सकता था।
ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़
दरअसल, बुधवार को पहाड़ी से ग्लेशियर टूट गया जिससे लिंडूर गांव से कुछ दूरी पर नाले का प्रवाह रुक गया। ऐसे में नाले का प्रवाह रुकने से यहां झील बन गई।
इसी बीच शुक्रवार शाम को अचानक झील टूट गई जिससे नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से तलजोन, कोठी, फूड़ा, जाहलमा और हालिंग गांव के लोगों को भारी नुकसान हुआ।
इस दौरान भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से क्षेत्र की सिंचाई योजनाओं के पाइप बह गए। इतना ही नहीं कई पेड़ भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जाहलमा नाले में बाढ़ आने से भूमि कटाव हो रहा है जिसे अब लिंडूर गांव को खतरा पैदा हो गया है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।
Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!