in

Himachal Latest News: अब कोल डैम में भी चलेंगे क्रूज शिकारा! मुख्यमंत्री ने विधानसभा से दी हरी झंडी

Himachal Latest News: जिला बिलासपुर का कोल डैम भी पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर उभरेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा से की। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से ऐसा विकसित शहर बनाया जाएगा जहां लोग कई दिनों तक रहना पसंद करेंगे।

Himachal Latest News: अब कोल डैम में भी चलेंगे क्रूज शिकारा! मुख्यमंत्री ने विधानसभा से दी हरी झंडी

उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि कोल डैम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ज़िला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद कोल डैम में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके अतिरिक्त इस पूरे क्षेत्र में कोल डैम से लेकर तातापानी तक अन्य पर्यटन की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है ताकि जिला बिलासपुर पर्यटन का हब बन सके।

कोल डैम से तत्तापानी तक क्रूज चलने से शिमला जाने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित किया जाएगा। चंडीगढ़ से कुल्लू मनाली जाने वाले पर्यटक कोल डैम से क्रूज लेकर शिमला की ओर जा सकते हैं जबकि शिमला से आने वाले पर्यटक क्रम के माध्यम से कुल्लू मनाली की ओर जा सकेंगे। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिला बिलासपुर में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ने से जिला के युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।

Radhika Beauty 01
Sniffers05
Sniffers05
Bhushan Jewellers 04

इसके अतिरिक्त यहां के दुकानदारों की आमदनी बढ़ेगी और महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की स्थानीय उत्पादों को भी बहुत बड़ा बाजार उपलब्ध होगा। इस क्षेत्र का विकास भी कुल्लू मनाली के तर्ज पर होगा। इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से बड़े-बड़े होटल और रेस्टोरेंट विकसित होंगे जिससे जिला बिलासपुर सहित अन्य जिला के युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज जल्द ही शुरू की जा रही हैं जिसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले दस से पंद्रह दिनों में कू्रज व शिकारा यहां पहुंच जाएंगे। अभी तक जैट स्की, हाईटैक मोटरबोटें और रेस्क्यू बोट्स इत्यादि बिलासपुर पहुंच चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि झील में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं, ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बतााय कि पंद्रह सितंबर तक जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन उसके बाद यह एक्टिविटीज आरंभ हो जाएंगी। यह जिला प्रदेश का ऐसा पहला ही जिला है जहां गोबिंदसागर झील के साथ ही कोलडैम में भी क्रूज व शिकारा देखने को मिलेंगे और झील की लंबी सैर का आनंद उठाया जा सकेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Home Loan: क्या आप भी लेने जा रहे होम लोन? यहां जाने कौन से बैंक दे रहे सबसे सस्ता कर्ज

Home Loan: क्या आप भी लेने जा रहे होम लोन? यहां जाने कौन से बैंक दे रहे सबसे सस्ता कर्ज

HP News: बारिश व बादल फटने की पूर्व चेतावनी के लिए प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे 48 मौसम केन्द्र! AFD देगा 890 करोड़

HP News: बारिश व बादल फटने की पूर्व चेतावनी के लिए प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे 48 मौसम केन्द्र! AFD देगा 890 करोड़