Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: पति को खो चुकी हिमाचल की सुषमा के लिए वरदान बनी यह योजना! धूमधाम से की बेटी की शादी

TROWS

Himachal Latest News: बेटी के जवान होते ही गरीब मां-बाप को उसके विवाह की चिंता स्वाभाविक रूप से शुरू हो जाती है। शादी के लिए पैसे का इंतजाम कैसे होगा? कैसे वे अपनी बेटी को खुशी-खुशी विदा कर सकेंगे? इस तरह के सवाल अक्सर गरीब मां-बाप के मन में उठने लगते हैं और अगर लड़की के बाप की मौत हो जाए तो फिर बेटी की शादी की पूरी जिम्मेवारी मां पर ही आ जाती है।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: पति को खो चुकी हिमाचल की सुषमा के लिए वरदान बनी यह योजना! धूमधाम से की बेटी की शादी

इस तरह की परिस्थितियों में लड़की की शादी के लिए सभी प्रबंध करना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एक बड़ा सहारा साबित हो रही है। गरीब विधवा महिलाओं की बेटियों की शादी पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार रुपये की राशि दी जाती है।

Indian Public School

अगर बेटी का बाप गंभीर बीमारी के कारण असहाय है और बिस्तर तक ही सीमित है तो उस परिवार को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है। प्रदेश सरकार की इस सराहनीय योजना के बारे में जिला हमीरपुर के विकास खंड भोरंज के गांव कधरियाण की सुषमा देवी से बेहतर और कौन बता सकता है?

Doon valley school

सुषमा देवी भी इसी योजना की मदद से अपनी बेटी की शादी धूमधाम से कर पाई हैं। अपने पति को खो चुकी सुषमा देवी के लिए अपनी बेटी के हाथ पीले करना आसान नहीं था। उसे अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे की काफी चिंता हो रही थी। रिश्तेदारों की मदद पर ही उसकी उम्मीदें टिकी हुई थीं।

लेकिन, इसी बीच सुषमा देवी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी मिली तो मानों उसकी तो चिंता ही दूर हो गई। उसने तुरंत अपनी बेटी की शादी तय कर दी और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

गत अक्तूबर महीने में उसने धूमधाम से अपनी बेटी की शादी कर दी और उसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार रुपये की राशि भी मिल गई। इस प्रकार, सुषमा देवी के लिए यह योजना बहुत बड़ा सहारा साबित हुई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Gold Price: सोने की कीमतों में लगातर तेजी! 78,018 रूपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा, चांदी की कीमत में भी आया उछाल

Gold Price: सोने की कीमतों में लगातर तेजी! 78,018 रूपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा, चांदी की कीमत में भी आया उछाल

Himachal Crime News: हिमाचल में घर से पकड़ा हज़ारों का कैश! नशे का सामान भी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Himachal Crime News: हिमाचल में घर से पकड़ा हज़ारों का कैश! नशे का सामान भी बरामद, आरोपी गिरफ्तार