in

Himachal latest news: पहले पिता के सिर पर से मारी शराब की बोतल, फिर दादी पर किया हमला, पिता की मौत

Himachal latest news: पहले पिता के सिर पर से मारी शराब की बोतल, फिर दादी पर किया हमला, पिता की मौत

Himachal latest news: पहले पिता के सिर पर से मारी शराब की बोतल, फिर दादी पर किया हमला, पिता की मौत

TROWS

Himachal latest news: हिमाचल की राजधानी शिमला में एक शराबी बेटे ने अपने पिता के सर पर कांच की बोतल से वार कर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद अपनी दादी पर भी जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक बेटे ने अपने पिता के सर पर कांच की बोतल से वार किया जिसकी वजह से पिता बुरी तरह से लहूलुहान हो गया और उनकी मृत्यु हो गई, और बाद में अपनी दादी पर कुकर से जानलेवा हमला किया।

बता दें कि यह मामला छोटा शिमला थाना अंतर्गत विकास नगर का है। विकासनगर में रहने वाले 22 वर्षीय नवप्रीत ने अपने पिता 44 वर्षीय विजय की हत्या कर दी है।

Doon valley school

हादसे में मृतक विजय पूर्व में सरकारी विभाग में तैनात था और उसने रिटायरमेंट ले ली थी। मृतक की पत्नी काफी समय पहले घर छोड़ कर चली गई थी।

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि बाप और बेटा दोनों ही नशे के आदी थे और सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हो रहा था और वह झगड़ा होते होते हत्याकांड में तब्दील हो गया।

JPERC 2025

वहीं, मृतक विजय की मां आशा भाटिया निवासी कैथू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे से मिलने विकासनगर आई हुई थी जब वह कमरे में दाखिल हुई तो उसने देखा कि उसका बेटा विजय बिस्तर पर पड़ा है और उसके इर्द-गिर्द चारों तरफ खून ही खून है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने अपने पोते से इसके बारे में पूछा तो उसने अपनी दादी के सर पर भी कुकर से जोरदार प्रहार किया जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी।

उधर, मामले में पुष्टि करते हुए एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बेहतर समाचार अनुभवों के लिए Telegram पर News Ghat से जुड़ने के लिए इस लिंक https://t.me/newsghat पर क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

Sirmour News: गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sirmour News: गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Himachal News: उफ! 3 साल की मासूम के साथ फंदे पर झूली मां, पेड़ से लटकते मिले शव

Himachal News: उफ! 3 साल की मासूम के साथ फंदे पर झूली मां, पेड़ से लटकते मिले शव