Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: फर्जी एजेंटों के जाल में फंसे बगैर विदेश में सुरक्षित नौकरी कर सकेंगे हिमाचली युवा

TROWS

Himachal Latest News: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के युवाओं को सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के साधन सृजित करने के साथ-साथ अब विदेशों में भी रोजगार की व्यवस्था करके एक बहुत बड़ी पहल की है।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: फर्जी एजेंटों के जाल में फंसे बगैर विदेश में सुरक्षित नौकरी कर सकेंगे हिमाचली युवा

मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से अब प्रदेश के युवा विदेशों में भी रोजगार के सपनों को साकार कर सकते हैं। सुनील शर्मा बिट्टू वीरवार को यहां बड़ू में बहुतकनीकी कालेज के सभागार में हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) और श्रम एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विदेशों में भर्ती अभियान के प्रथम रोजगार मेले के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

Indian Public School

इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 250 युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इच्छुक युवाओं को एचपीएसईडीसी के माध्यम से नौकरी के लिए विदेश भेजने की व्यवस्था करेगी। इससे ये युवा सभी नियमों एवं कानूनों की अनुपालना के साथ विदेश जा सकेंगे और वहां सुरक्षित रोजगार ले सकेंगे।

Doon valley school

युवाओं को अब फर्जी एजेंटों के झांसे में आकर अवैध तरीकों से विदेश जाने और वहां भटकने की आवश्यकता नहीं है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि युवाओं के प्रति मुख्यमंत्री की एक बड़ी एवं दूरदर्शी सोच के कारण ही युवाओं को इस योजना की सौगात मिली है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना के माध्यम से भी युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किया है। इसमें युवाओं को इलैक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है और इन वाहनों को सरकारी विभागों के साथ अटैच करके युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सुनील शर्मा बिट्टू ने बहुतकनीकी कालेज और अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों से कहा कि वे औपचारिक पढ़ाई एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ कौशल विकास का भी विशेष ध्यान रखें, नई सोच के साथ किसी न किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करें और वैश्विक स्तर पर अपने लिए संभावनाएं तलाशें। उन्होंने कहा कि आजकल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और अन्य नए उभरते हुए क्षेत्रों में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: बेकाबू होकर सड़क किनारे पलटी कार! चालक की दर्दनाक मौत

Accident In Himachal: बेकाबू होकर सड़क किनारे पलटी कार! चालक की दर्दनाक मौत

CM Sukhu: अगले सत्र से प्रदेश में 100 सीबीएसई स्कूल होंगे शुरू! स्कूल के भवन व बच्चों की वर्दी का अलग होगा रंग

CM Sukhu: अगले सत्र से प्रदेश में 100 सीबीएसई स्कूल होंगे शुरू! स्कूल के भवन व बच्चों की वर्दी का अलग होगा रंग