in

Himachal Latest News: भाईयों ने शराब पीकर बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, फिर घर में लगा दी आग

Himachal Latest News: भाईयों ने शराब पीकर बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, फिर घर में लगा दी आग

Himachal Latest News: भाईयों ने शराब पीकर बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, फिर घर में लगा दी आग

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश जिला ऊना पुलिस चौकी जोल के तहत पंचायत अम्बेहड़ा के कुखेड़ा राजपूतां में दो सगे फौजी भाइयों ने शराब पीकर अपने ही पिता को पीटने के बाद घर में आग लगा दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि को कुखेड़ा राजपूतां निवासी कुलदीप कुमार व शिव कुमार सगे भाई शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचे। जहां पर पिता राज कुमार से किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिस पर दोनों भाईयों ने पिता को पीट दिया और घर के सामान की तोड़ फोड़ कर डाली साथ ही घर में आग लगा दी।

पड़ोसियों ने जब मकान को लगी लगी देखी उन्होंने इसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया गया।

वहीं, पंचायत प्रधान ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फौजी भाईयों को काबू किया।

मामले की पुष्टि टाहलीवाल चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने करते हुए बताया कि पुलिस ने भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है दोनो भाइयों के खिलाफ उचित कार्यवाही पेश लाई जाएगी।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

वीडियो वायरल : पांवटा साहिब में घूमता दिखा टाईगर, वन विभाग ने मौके से लिए फुटप्रिंट

वीडियो वायरल : पांवटा साहिब में घूमता दिखा टाईगर, वन विभाग ने मौके से लिए फुटप्रिंट

स्कूल संचालकों को डीसी सिरमौर ने जारी किए ये दिशानिर्देश, अनदेखी पर भुगतने होंगे सख्त परिणाम

स्कूल संचालकों को डीसी सिरमौर ने जारी किए ये दिशानिर्देश, अनदेखी पर भुगतने होंगे सख्त परिणाम