in

Himachal Latest News : सास बहू ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बेरहमी से पीट पीटकर किया लहूलुहान, हालत गंभीर

Himachal Latest News : सास बहू ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बेरहमी से पीट पीटकर किया लहूलुहान, हालत गंभीर

Himachal Latest News : प्रदेश में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बेरहमी से पीट पीट कर लहूलुहान किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात को सास बहू ने मिलकर अंजाम दिया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सास बहू ने मिलकर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया।

BKD School
BKD School

जानकारी के अनुसार यहां अमरूद का पेड़ काटने को लेकर इनमें कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि महिलाओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

हालांकि ग्राम पंचायत उप-प्रधान ने एक बार बचाव करके उन्हें छुड़ाया, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सबक सिखाने के लिए महिला अपनी बहू के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच गई।

सास और बहू ने मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बुरी तरह से डंडे से पिटाई कर दी। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लहूलुहान हो गई। घायल अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। मामला उपमंडल गगरेट के मवा सिंधियां गांव से सामने आया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चिकित्सकों ने महिला को बयान देने अनफिट करार दिया है। वहीं गगरेट पुलिस ने उपप्रधान के बयान के आधार पर महिला व उसकी बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Written by newsghat

दिल के दौरे के खतरे को कम करता है रक्तदान बोले मनमीत सिंह मल्होत्रा, नंज मेड साइंस फार्मा में रक्तदान शिविर, 80 ने किया रक्तदान,

पांवटा साहिब : खनन विभाग की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 के खिलाफ कारवाई 55 हजार जुर्माना