Himachal Latest News: हिमाचल में 100 रूपए तक महंगी हुई अंग्रेजी शराब! नए रेट जारी, यहां देखे लिस्ट

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से नई आबकारी नीति लागू होने के बाद अब अंग्रेजी शराब ₹100 तक महंगी हो गई है। कर एवं आबकारी विभाग ने साल 2026-27 के नए रेट भी जारी कर दिए है।

Himachal Latest News: हिमाचल में 100 रूपए तक महंगी हुई अंग्रेजी शराब! नए रेट जारी, यहां देखे लिस्ट
इसके अनुसार, प्रीमियम ब्रांड्स की कीमतों में ज्यादा उछाल है, जबकि रेगुलर ब्रांड्स पर ₹10-30 तक की मामूली बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने इस साल भी शराब की बोतलों पर MRP (अधिकतम खुदरा मूल्य) व्यवस्था जारी रखी है, जो पिछले वित्त वर्ष से शुरू की गई थी।

रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य
ठेकों पर अब रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है, साथ ही संबंधित क्षेत्र के कर एवं आबकारी निरीक्षक का फोन नंबर भी लिखना होगा। ऐसा नहीं करने वाले शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


इस नई व्यवस्था से राज्य सरकार को करीब 3000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। बता दें कि शराब ठेकों की ऑनलाइन नीलामी बीते साल के बेस प्राइज से 10 फीसदी की बढ़ोतरी पर की गई है।
प्रदेश में वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति के तहत शराब ठेकों की ऑनलाइन नीलामी (E-Auction) की गई है। विभाग ने 2026-27 के लिए एमआरपी (MRP) के आधार पर ही ठेके नीलाम किए हैं, जो पिछले वर्ष शुरू की गई प्रणाली के अनुसार है।


शराब का ब्रांड रेट 2025 रेट 2026
100 पाईपर 1600 1655
वैट 69 1400 1505
ब्लेंडर प्राइड 1015 1040
8 पीएम प्रीमियम ब्लैक 715 730
रॉयल चैलेंज 725 750
ऑल सीजन 725 755
ऑफिसर च्वाइस 535 545
राॅयल स्टैग 750 770

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



